Patna

Patna: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज आगाज, PM मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, CM नीतीश बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का हौसला

TOP स्टोरी बिहार राजनीति
Spread the love

Patna: बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का 7वां संस्करण आज शुरू हो रहा है।

Patna News: बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (Khelo India Youth Games 2025) का 7वां संस्करण आज शुरू हो रहा है। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) करेंगे, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वर्चुअल माध्यम से अपना संबोधन देंगे। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Patliputra Sports Complex) में होने वाले उद्घाटन समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Pic Social Media

10,000 खिलाड़ी, 27 खेल, 5 शहर

आपको बता दें कि 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 10,000 खिलाड़ी, प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ और तकनीकी विशेषज्ञ इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। 4 मई से 15 मई तक पटना, नालंदा (राजगीर), गया, भागलपुर और बेगूसराय के 14 वेन्यू में 27 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, तैराकी, तीरंदाजी, और फुटबॉल जैसे खेल शामिल हैं। बिहार के 700 से अधिक खिलाड़ी भी इन स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

Pic Social Media

उद्घाटन में बिहार की संस्कृति की झलक

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Patliputra Sports Complex) में शाम 6 बजे शुरू होने वाले उद्घाटन समारोह में 1600 कलाकार प्रस्तुति देंगे, जिनमें 200 बॉलीवुड कलाकार शामिल होंगे। मैथिली ठाकुर अपनी सुरीली आवाज से समां बांधेंगी, जबकि अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार की गौरव गाथा सुनाएंगे। 100 मीटर लंबे स्टेज पर गंगा आरती, मां मुंडेश्वरी, मंगला गौरी, और मां सीता पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी। तौफिक कुरैशी, विक्रम घोष, और एआर रहमान कॉलेज के छात्रों की प्रस्तुति के साथ लेजर शो और आतिशबाजी कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे। सात स्कूलों के 600 बच्चे और 200 एनसीसी कैडेट भी हिस्सा लेंगे।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Patna: बिहार को बड़ा CM नीतीश का बड़ा गिफ्ट, PMCH पुनर्विकास परियोजना के तहत 1117 बेड का किया उद्घाटन

खेल शेड्यूल और वेन्यू

पटना: एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती, जूडो, साइकिलिंग (रोड), बॉक्सिंग (4 मई-15 मई)।

राजगीर: हॉकी, कबड्डी, फेंसिंग, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन (4 मई-15 मई)।

गया: मलखंभ, योगासन, गतका, खो-खो, तैराकी (5 मई-14 मई)।

भागलपुर: तीरंदाजी, बैडमिंटन (4 मई-11 मई)।

बेगूसराय: फुटबॉल (पुरुष और महिला, 5 मई-14 मई)।

दिल्ली: ट्रैक साइकिलिंग, जिमनास्टिक, शूटिंग (5 मई-14 मई)।

कुल 2535 पदक दांव पर होंगे। टीम खेलों में शीर्ष 8 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रत्येक राज्य से 16 खिलाड़ी शामिल होंगे। मेजबान बिहार को प्रत्येक स्पर्धा में दो खिलाड़ियों को उतारने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Patna: न्यायमित्र के 2,436 पदों पर अंतिम मेधा सूची जल्द होगी जारी

दर्शकों के लिए फ्री प्रवेश

बता दें कि पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स का खेल देखने के लिए दर्शकों को गेट नंबर 2 से फ्री प्रवेश कर आयोजन का आनंद ले सकेंगे। वहीं गेट नंबर 1 केवल वीआईपी, विशेष अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आरक्षित रहेगा। दर्शकों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस आयोजन में दर्शकों के लिए बैठने की क्षमता लगभग 15 से 20 हजार तक की है। कार्यक्रम की भव्यता और खेल भावना को घर-घर तक पहुंचाने के लिए इसका सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा।