Patna

Patna: भीषण आंधी-पानी से विभिन्न जिलों में 25 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की- CM नीतीश

दिल्ली NCR
Spread the love

मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश।

Patna News: भीषण आंधी-पानी से नालंदा में 18, वज्रपात से सीवान में 02, कटिहार में 01, दरभंगा में 01, बेगूसराय में 01, भागलपुर में 01 तथा जहानाबाद में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

ये भी पढ़े: Patna: बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को कार्य पूर्ण करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

ये भी पढ़े: Patna: पीएम आवास योजना के तहत लाखों शहरी गरीब को अब पक्का घर

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25