CM केजरीवाल से गुहार..’हैवान बेटे से बचाओ सरकार’

दिल्ली NCR
Spread the love

एक मां जो बेटे को पालने, उसकी जिंदगी बनाने में अपना सबकुछ दांव पर लगा देती है। पिता बेटे की परवरिश के लिए पूरी जिंदगी मेहनत करता है। जरा सोचिए अगर वही बेटा, कपूत बन जाए..अपनी मां, अपने पिता को प्रताड़ित करे तो।

ख़बर ईस्ट दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर की है। जहां गली नंबर-3 के मकान नंबर- D-205 में रहने वाली चंपा देवी अपने पति और बेटों के साथ रहती हैं। लेकिन चंपा देवी का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा जिसका नाम संतोष है आए दिन उन्हें प्रताड़ित करता है। उन पर हाथ उठाता है। चंपा देवी के मुताबिक कुछ दिनों पहले भी संतोष ने उन पर और उनके पति पर हाथ उठाया जिसकी वजह से उनके पति को चोट पहुंची। यही नहीं आरोपी संतोष अपने माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी देता है। इससे परेशान होकर चंपा देवी और उनके पति ने मिलकर बड़े बेटे संतोष को उनकी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने का फैसला लिया है। साथ ही सीएम केजरीवाल से इंसाफ़ की गुहार लगाई है।   

चंपा देवी, पत्नी श्री हरिश्चंद्र गौड़ मकान नंबर- डी- 205, गली नंबर-3, वेस्ट विनोदनगर, नई दिल्ली- 110092