Noida का वेदवन पार्क बंद होने जा रहा है!

दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Ved Van Park: उत्तर प्रदेश के शो विंडो कहे जाने वाले शहर गौतमबुद्ध नगर में भारत के पहले वैदिक थीम पार्क वेद वन को बनाया गया है। जिसे देखने के लिए हर रोज काफी अधिक संख्या में लोग आते हैं। लेकिन प्रशासन ने अचानक इस पार्क को बंद करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ेंः Noida: 8000 गाड़ियां सड़क से हटेंगी..कहीं आपकी गाड़ी तो नहीं!

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः माइलेज में Baleno और Wagon R को टक्कर दे रही है ये कार

आपको बता दें कि इस पार्क में अधिक लोगों के आने से यहां तैयार किए गए स्ट्रक्चर को नुकसान हो रहा है। लोग मूर्तियों पर बैठकर फोटो खिंचा रहे हैं। कई जगह फुटपाथ और अन्य चीजें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लगातार लोगों की आवाजाही के बीच प्राधिकरण मरम्मत और सौंदर्यीकरण से संबंधित कामकाज नहीं करा पा रहा है।

ऐसे में प्राधिकरण ने पार्क में मरम्मत करवाने के लिए पार्क को 8-10 दिन रखने का फैसला लिया है। यह निर्णय नोएडा प्राधिकरण के अफसरों ने लिया है। इस महीने पार्क कब से कब तक बंद रहेगा, इसका फैसला जल्द उच्च अफसर करेंगे।

दरअसल, नोएडा में स्थित सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क का शुभारंभ जून 2023 में हुआ था। पार्क में रोजाना हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं। अधिक भीड़ आने से यहां तैयार किए गए स्ट्रक्चर को काफी नुकसान हो रहा है। जिसे देखते हुए प्राधिकरण ने पार्क में मरम्मत करवाने के लिए पार्क को 8-10 दिन रखने का फैसला लिया है।
12 एकड़ भूमि पर बना 28 करोड़ रुपए का पार्क
आपको बता दें कि वेद वन पार्क में चारों वेदों के बारे में विस्तार से बताया गया है। पार्क में हर एक वेद के बारे में बताने के लिए अलग-अलग जोन बनाए गए हैं। जिस जोन में जिस वेद के बारे में बताया गया है, उस जोन में वेद में उल्लेखित पेड़ और औषधियां भी लगाई गई। इस तरह से पूरे वेद वन में करीब 50,000 से भी ज्यादा पेड़ लगाए गए। करीब 12 एकड़ क्षेत्र में बने वेद वन पार्क को तैयार करने में लगभग 28 करोड़ की लागत आई है।
12 घंटे खुला रहता है पार्क
वेद वन पार्क सुबह 9:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक खुला रहता है। रात को 8:00 बजे आधे घंटे के लिए वाटर लेजर शो आयोजित किया जाता है। जिसमें चारों वेदों और पुराणों के बारे में जानकारी दी जाती है। इस पार्क में घूमने के लिए केवल नोएडा एनसीआर ही नहीं बल्कि काफी दूर से भी लोग आते हैं। वेद वन पार्क में निशुल्क एंट्री होती है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में यहां पर शुल्क लगाया जा सकता है, लेकिन इसको लेकर प्राधिकरण ने कोई जानकारी नहीं दी है। आप मेट्रो और ऑटो के माध्यम से भी यहां पर पहुंच सकते हो।
Read Ved Van Park, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi