Noida

Noida: Supertech की 16वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, सोसायटी में हड़कंप

Trending नोएडा
Spread the love

Noida News: नोएडा के सुपरटेक की इस सोसाइटी (Society) में रविवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बता दें कि 16वीं मंजिल (Floor) से गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और अस्पताल (Hospital) पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि यह मामला नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी (Supertech Cape Town Society) का है। मृतका की पहचान प्रियंका तिवारी के रूप में हुई है। वह अपने पति कृष्ण कुमार तिवारी के साथ उसी सोसाइटी में रहती थीं। कृष्ण कुमार पेशे से इंजीनियर हैं। परिवार अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

ये भी पढ़ेंः Noida: पर्थला फ्लाईओवर के नीचे बनेगा अंडरपास, ये रही पूरी डिटेल

कैसे हुई घटना?

पुलिस के अनुसार, रविवार रात प्रियंका अपने फ्लैट में थीं। वह कमरे से बालकनी में गईं और अचानक 16वीं मंजिल से नीचे गिर गईं। सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड ने शोर सुनकर तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अस्पताल में मौत, सिर में गंभीर चोट

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक ब्लीडिंग के कारण उनकी मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।ये

ये भी पढ़ेंः Bengaluru: बेंगलुरु में सॉफ़्टवेयर इंजीनियर का सुसाइड, वजह जान कर हैरान रह जाएंगे

आत्महत्या या दुर्घटना? पुलिस कर रही जांच

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटनावश गिरने से मौत हुई। महिला के पति कृष्ण कुमार से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है, इसलिए मामला अभी संदिग्ध मौत के रूप में दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।