Noida: नोएडा में लग्जरी गाड़ी से बीच सड़क पर स्टंट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Noida News: नोएडा में सड़कों पर तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंटबाजी (Dangerous Stunts) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं नोएडा में लग्जरी गाड़ी (Luxury Car) से बीच सड़क पर स्टंट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि नोएडा के सेक्टर 137 में एक लग्जरी स्पोर्ट्स कार से सड़क (Road) पर खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है, जिसमें वाहन चालक ने तेज रफ्तार से सड़क पर गोल-गोल घूमते हुए स्टंट किए, जिससे दूसरों की जान खतरे में पड़ गई। इस स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार मालिक पर 54,500 रुपये का चालान किया। देखिए पूरा वीडियो…
ये भी पढ़ेः Noida में बाइक सवार बदमाशों ने की चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक लग्जरी स्पोर्ट्स कार (Luxury Sports Car) तेज रफ्तार में सड़क पर गोल-गोल घूमते हुए खतरनाक स्टंट कर रही है। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी मौजूद थे, जिससे किसी भी बड़े हादसे का खतरा था। वीडियो को देखकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद उसके खिलाफ जुर्माना लगाया है।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) के अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की स्टंटबाजी न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर खतरा है।

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब नोएडा (Noida) में लग्जरी कारों से इस तरह की स्टंटबाजी की खबरें आई हों। अक्सर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें तेज रफ्तार से गाड़ियां खतरनाक तरीके से चलाते हुए देखी जाती हैं। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे मामलों में पहले भी कई गाड़ियां सीज की हैं, जुर्माना लगाया है और कुछ मामलों में वाहन चालकों को हिरासत में भी लिया है।
ये भी पढ़ेः Greater Noida-नोएडा से दिल्ली जाने वाले..1 अप्रैल की तारीख मत भूलिएगा
नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) के मुताबिक वीडियो के आधार पर कार चालक की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर इस तरह की खतरनाक स्टंटबाजी से बचें, क्योंकि यह न केवल उनकी जान के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी गंभीर खतरा हो सकता है।
