Noida

Noida से दिल्ली..घर से निकलने से पहले ये डायवर्जन ज़रूर देखें

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida से दिल्ली जाने वाले लोग पहले यह खबर पढ़ लीजिए

Noida Traffic Diversion: नोएडा (Noida) से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने दिल्ली में हो रहे गणतंत्र दिवस (Republic Day) फुल ड्रेस परेड रिहर्सल और गणतंत्र दिवस परेड को लेकर जिले में रूट डायवर्जन प्लान (Route Diversion Scheme) जारी कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से 22 जनवरी से 26 जनवरी कार्यक्रम खत्म होने तक समय समय पर होने वाले डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है।
ये भी पढ़ेंः Traffic Rule: गाड़ी चलाने वाले ध्यान दें..नहीं तो जुर्माना भी लगेगा..गाड़ी भी सीज़ होगी!

Pic Social Media

डीसीपी यातायात लाखन सिंह यादव (Noida Police) ने जानकारी दी कि 22 जनवरी रात 10 बजे से 23 जनवरी तक कार्यक्रम खत्म होने तक और 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 जनवरी (Republic Day parade) को कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन प्लॉन लागू रहेगा। गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर गंतव्य तक जाने वाले मालवाहक (भारी, मध्यम व हल्के) वाहनों का सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली (Delhi Traffic Diversion) राज्य में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इन वाहनों को मिलेगी छूट

डायवर्जन के साथ ही परिस्थितियों को देखते हुए दूसरे वाहनों का डायवर्जन (Traffic Diversion) भी किया जा सकता है। डायवर्जन के समय आपातकालीन वाहनों को सकुशल गंतव्य को भेजा जाएगा। वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

डायवर्जन प्लान पढ़ लीजिए

यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली में प्रवेश कर गंतव्य को जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परीचौक की तरफ डायवर्ट होंगे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जो सकेंगे।
डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर गंतव्य जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की तरफ जा सकेंगे।
चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली में प्रवेश कर गंतव्य जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः Jaypee Group: जेपी ग्रुप के फ्लैट खरीदारों के लिए राहत भरी ख़बर
कालिंदी कुंज यमुना (बार्डर) से दिल्ली जाने वाले लोग यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट होंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन फलैदा कट, रबुपुरा से सर्विस रोड होकर, गलगोटिया, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी से होते हुए पुस्ता तिराहे से होंडा सीएल चौक से कस्बा कासना से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।