सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड..गर्लफ्रेंड अरेस्ट

दिल्ली NCR
Spread the love

नोएडा से दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है। जहां 20 मंजिल की बालकनी से गिरकर 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस खुदकुशी या फिर उसकी हत्या के एंगल से जांच में जुटी है।

Pic -Social Media

क्या है मामला ?

मृतक नमन मदान बेंगलुरु की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। और गर्लफ्रेंड के साथ नोएडा के सेक्टर-168 की गोल्डन पाम सोसाइटी में कुछ दिनों से रह रहा था। जिस समय युवक ने सुसाइड किया, उस समय लड़की भी कमरे में थी। और पुलिस के मुताबिक दोनों ने नशा भी किया था।

Pic -Social Media

पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई। इसके बाद लड़की  गार्ड के पास जाने लगी। रात 9 बजे जैसे ही वह कमरे से निकल रही थी, नमन बालकनी से कूद गया। वह नीचे रेस्टोरेंट में खाना खा रही महिला पर गिरा। हादसे में महिला घायल हुई है।

Pic -Social Media

लड़का सॉफ्टवेयर इंजीनियर, लड़की कॉलेज टीचर
नमन सेक्टर-15 सोनीपत का रहने वाला था। इस समय वह वर्क फ्रॉम होम में काम कर रहा था। वहीं, लड़की प्राइवेट कॉलेज में टीचर है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों क्लासमेट थे।