जानिए कहां से गिरफ्तार हुआ नोएडा का गालीबाज श्रीकांत त्यागी

दिल्ली NCR
Spread the love

नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौच और अभद्रता का आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) गिरफ्तार हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने चार दिनों से फरार चल रहे त्यागी को 3 लोगों के साथ धर दबोचा है।


इससे पहले गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के पत्नी को सुबह पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि पत्नी को श्रीकांत के लोकेशन की जानकारी थी। पुलिस ने मंगलवार की सुबह त्यागी की एक और फोर व्हीलर गाड़ी को जब्त किया।

यह भी पढ़े: गालीबाज श्रीकांत त्यागी के बच्चों का दर्द आपको इमोशनल कर देगा


श्रीकांत त्यागी को गिर फ्तार करने के लिए यूपी पुलिस तीन राज्यों में छापेमारी कर रही थी। अब जाकर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

read: khabrimedia, noida shrikant tyagi, grand omex society, braking news, noida police