Noida: 6 बार के लोकसभा सांसद व वरिष्ठ बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह की पुत्री शालिनी सिंह नौएडा सिटीजन फोरम (NCF में शामिल हो गई हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ शालिनी सिंह पेशे से एक अधिवक्ता भी हैं। नोएडा की रहने वाली शालिनी सिंह, NAFED चेयरमैन विशाल सिंह की पत्नी हैं।

फैकल्टी ऑफ लॉ, दिल्ली विश्वविद्यालय से मेधावी छात्रा के रूप में शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने एक छात्र नेता के रूप में अध्यक्ष व अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। शालिनी सिंह शिक्षाविद् के रूप में भी अपना सक्रिय योगदान दे रही हैं एवं देश के एक बड़े शिक्षण संस्थान की स्वामिनी हैं जिसके अंतर्गत कई स्कूलों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।
शालिनी सिंह जी देश के एक बड़े सामाजिक व राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं तथा अपने मिलनसार व सरल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। देश सेवा व समाज सेवा विशेषतः वंचित एवं निर्बल समूहों की सेवा तथा पूरी प्रखरता से जनता की आवाज उठाना शालिनी सिंह जी के स्वभाव का अभिन्न हिस्सा है।
राष्ट्रीयता की अखंड भावना व गरीब, शोषित, पीड़ितों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा इन्हें अपने पिताजी बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्री बृजभूषण शरण सिंह जी से विरासत में मिली जिसका निर्वाहन यह लगातार बखूबी करती आ रही हैं।
इनके भाई प्रतीक भूषण सिंह एवं करण भूषण सिंह जी भारतीय जनता पार्टी से वर्तमान में सांसद एवं विधायक हैं जिनका सामाजिक कार्यों में पूर्ण समर्थन शालिनी सिंह जी को मिलता रहता है। लोकप्रिय जननेता श्री बृजभूषण शरण सिंह जी के बागीचे के यह तीनों फूल संसार रूपी चमन को महका रहे हैं जोकि भारतीय राजनीति में एक मिसाल है।
ख़बरी मीडिया की तरफ से शालिनी सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
