नई दिल्ली से पटना वंदे भारत एक्सप्रेस..टाइमिंग नोट कर लीजिए

TOP स्टोरी दिल्ली NCR

सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया

Vande Bharat Train: दिवाली और छठ पर घर जाना चाहते हैं और टिकट नहीं मिल पा रही है तो अब परेशान होने की जरुरत नहीं है। आपको बता दें कि भारतीय रेल मंत्रालय (Indian Railway Ministry) द्वारा ट्विटर पर पोस्ट कर बताया कि भारतीय रेल द्वारा दिवाली एवं छठ पूजा में यात्रियों की सुविधा हेतु नई दिल्ली से पटना के लिए पहली बार त्योहार स्पेशल (Festival Special) वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है।

भारतीय रेलवे ने दीपावली (Diwali) और छठ पूजा (Chhath Puja) के त्योहार को देखते हुए बिहार जाने वाले सभी यात्रियों (Passengers) के लिए बड़ा ऐलान किया है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) चलाने की घोषणा किया है। इसकी जानकारी भारतीय रेलवे विभाग ने सोशल मीडिया ट्विटर पर दी है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः Delhi मेट्रो की हैरान करने वाली तस्वीर..मेट्रो के अंदर लात-घूसे

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः मेरठ, गाज़ियाबाद, दिल्ली में गंगाजल को लेकर बड़ी ख़बर

यात्रियों को घर जाने में होगी सुविधा
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच चलेगी। यह ट्रेन भारत की सबसे लंबी दूरी की यात्रा करेगी। दिल्ली से पटना की दूरी 900 किलोमीटर है। इतनी दूरी को यह ट्रेन 11 घंटे और 35 मिनट में पूरी करेगी।
नई दिल्ली से पटना इस दिन चलेगी ट्रेन
यह ट्रेन नई दिल्ली से 11 नवंबर, 14 नवंबर और 16 नवंबर को चलाई जाएगी। नई दिल्ली से पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार का किराया 2355 रुपये है जबकि इकोनॉमी कार का किराया 4410 रुपये है। नई दिल्ली से पटना के रास्ते में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

पटना से नई दिल्ली इस दिन चलेगी ट्रेन
इसी तरह पटना से दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन 12, 15 और 17 नवंबर को चलाई जाएगी। पटना से नई दिल्ली आने वाली वंदे भारत ट्रेन 12 नवंबर, 15 नवंबर और 17 नवंबर को सुबह 7.30 बजे चलेगी।
पटना से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार का किराया 2355 रुपये है जबकि इकोनॉमी कार का किराया 4410 रुपये है। पटना से नई दिल्ली के रास्ते में यह ट्रेन आरा, बक्सर, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi