Noida: इस सोसायटी में सोते हुए गार्ड पर जानलेवा हमला..देखिए वीडियो

दिल्ली NCR

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में गार्ड पर हमले का मामला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ये पूरा वीडियो नोएडा के सेक्टर-70 के आशियाना होम्स सोसाइटी का है। बताया गया कि सोसाइटी में एक महिला से कार पार्किंग को लेकर गार्ड की नोकझोंक हुई थी। इसके बाद महिला चली गई, लेकिन बाद में उसी ने बाहर से अपने साथियों को बुलाकर गार्ड की पिटाई करवा दी। ये पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई।

https://youtu.be/uyIQZK18D0o

एक मिनट 43 सेकेंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि गार्ड सोफे पर लेटा है। उसके पास दो लोग आते हैं, मारपीट करने लगते हैं। करीब 50 सेकेंड तक गार्ड के साथ दोनों लोग मारपीट करते है। ये वीडियो गुरुवार देर रात का बताया गया है।

ये भी पढ़ें: Noida: महिला की ‘बेशर्मी’ का वीडियो देखिए! गार्ड की लात-घूंसों से की पिटाई

इस बीच तीसरा व्यक्ति वहां आता है, लेकिन वो कुछ करता नहीं है। मारपीट करने के बाद दोनों दबंग आराम से बाहर चले जाते है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना फेज-3 पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। जिसके बाद फेस-3 पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी शरद चन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

READ: Aashiyana homes-noida sectot 70-khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News,