इस सफल आयोजन के लिए नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी और उनकी पूरी टीम को बधाई- डॉ. महेश शर्मा
Noida News: कहते हैं एक तस्वीर, 1000 शब्दों के बराबर होती है। जिस तरह से नोएडा के छायाकार बंधुओं ने नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित फोटो प्रदर्शनी में अपनी कला का जादू बिखेरा, निश्चित तौर एक सहाहनीय कदम है।

नोएडा मीडिया क्लब में 19-21 अगस्त तक चली फोटो प्रदर्शनी का 21 अगस्त को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा मौजूद रहे, जिन्होंने फोटो गैलरी में लगी विभिन्न तस्वीरों का अवलोकन किया और उन्हें खींचने वाले फोटो जर्नलिस्ट की तारीफ की।

आपको बता दें नोएडा मीडिाय क्लब में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसमें करीब 50 से भी अधिक दिल्ली एनसीआर के फोटो जर्नलिस्ट द्वारा विभिन्न मुद्दों और पहलुओं पर खींची हुई तस्वीरों का प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए काफी संख्या में पत्रकार बंधुओं के अलावा नोएडावासी भी नोएडा मीडिया क्लब में मौजूद रहे, समापन दिवस के अवसर पर डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा फोटो प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले फोटो जर्नलिस्ट को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ये फोटो ही है जो इंसान को जिंदगी के उन पलों से रूबरू करवाता है जब उन्होंने ये फोटो खिंची थी, या खिंचवाई थी। फोटो की बदौलत लोग अपने पुराने दिनों के खूबसूरत पलों में खो जाते हैं। जिस मेहनत से छायाकार दोस्त फोटो निकालते हैं और उन्हें समाज तक पहुंचाने का काम करते हैं ये वाकई सहारनीय है। डॉ. शर्मा ने इस विशिष्ट आयोजन के लिए नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी और उनकी टीम का दिल से शुक्रिया अदा किया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री भी मौजूद रहे ,उन्होंने कहा कि फोटो एक ऐसा माध्यम है जो हजार शब्दों से भी ज्यादा भाव अपने अंदर रखता है ,इसके लिए कई बार फोटो जर्नलिस्ट को कई कई घंटों तक मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर एक फोटो कैमरे में कैद हो पाती है.

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद अदा किया। आलोक द्विवेदी ने कहा कि बड़े कम समय में नोएडा मीडिया क्लब की तरफ से ये आयोजन किया था जिसमें उनकी पूरी टीम ने खूब मेहनत की। मकसद सिर्फ एक ही था पत्रकार-छायाकार साथियों को कला का ऐसा मंच प्रदान करना ताकि लोग उनके हुनर से रूबरू हो सकें।

समापन दिवस के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर की पूर्व विधायक डॉ. विमला बाथम, भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ,नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठकराल,नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन,फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा,आईएमए नोएडा के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर एन के शर्मा, फेलिक्स अस्पताल के अध्यक्ष डॉक्टर डी.के. गुप्ता, उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉक्टर पीयूष द्विवेदी, समाजसेवी त्रिलोक शर्मा, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन , अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व महासचिव मनोज गोयल, भाजपा महामंत्री चंदगीराम यादव नेता, उपाध्यक्ष महेश अवाना,सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ,मानव सेवा समिति के अध्यक्ष यु.के. भारद्वाज,किसान नेता सुभाष भाटी समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे,जिन्होंने फोटो गैलरी में लगी तस्वीरें का अवलोकन किया और उनकी गहराइयों को समझा।

खास अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने फोटो प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले सभी फोटो जर्नलिस्ट का धन्यवाद अदा किया और उनसे वादा किया कि अगली बार फोटो प्रदर्शनी को और बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान मीडिया क्लब के महासचिव जेपी सिंह, सचिव जगदीश शर्मा, उपाध्यक्ष अमित चौधरी,कोषाध्यक्ष मनोज वत्स और कार्यकारिणी सदस्य आंचल यादव समेत मीडिया क्लब के संरक्षक मंडल के वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
