Noida News: नोएडा में नहीं मिलेगा जाम, 2 एलिवेटेड रोड होने जा रही हैं कनेक्ट
Noida News: नोएडा के लोगों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों को आए दिन ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) का सामना करना पड़ता है। अब बहुत ही जल्द लोगों की समस्या दूर होने वाली है। दिल्ली, हरियाणा से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आगरा और लखनऊ जाने वाला ट्रैफिक सीधे यमुना एक्सप्रेस वे तक जा सकेगा। इसके लिए 2 एलिवेटेड रोड को 1 ट्रैफिक इंटरचेंज से कनेक्ट किया। इस एलिवेटेड रोड (Elevated Road) को ठीक वैसे तैयार किया जाएगा जैसे दिल्ली के मेडिकल (AIIMS) के पास बनाया गया है। जिन 2 एलिवेटेड को कनेक्ट किया जाएगा उसमें एक चिल्ला एलिवेटेड और दूसरी पुश्ता सेक्टर-94 से यमुना एक्सप्रेस वे तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड है। चिल्ला एलिवेटेड रोड (Chilla Elevated Road) का निर्माण पिछले महीने ही शुरू कर दिया गया है।

पहले जानते है दोनों एलिवेटेड के बारे में
आपको बता दें कि 5.9 किमी लंबी चिल्ला एलिवेटेड रोड (Chilla Elevated Road) का निर्माण 892 करोड़ से किया जा रहा है। यह एलिवेटेड रोड सिक्स लेन की है। इससे 10 लाख वाहन चालकों को फायदा होगा। इससे नोएडा प्रवेश द्वार पर लगने वाले जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी। साथ ही मयूर विहार से आने वाला ट्रैफिक सीधे एक्सप्रेस वे पर आ सकेगा। नोएडा एक्सप्रेस के ट्रैफिक लोड को कम करने के लिए सेक्टर-94 यमुना पुश्ता रोड (Pushta Road) से यमुना एक्सप्रेस वे तक एक सिक्स लेन का एलिवेटेड और 8 लेन का ग्राउंड एक्सप्रेस वे भी बनना प्रस्तावित है। ये एक्सप्रेस वे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का डायरेक्ट लिंक भी होगा।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Saya Zion का ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है
यहां बनेगा इंटरचेंज
इन दोनों एलिवेटेड रोड को आपस में जोड़ा जाएगा। इसके लिए दिल्ली के एम्स पर बने इंटरचेंज की तरह ही महामाया फ्लाईओवर के पास एक इंटरचेंज तैयार किया जाएगा। इसका डिजाइन कैसा होगा इसके लिए सलाहकार कंपनी का चयन होगा। इसके बाद डिजाइन को फाइनल किया जाएगा। इन दोनों एलिवेटेड के आपस में कनेक्ट होने से दिल्ली, नोएडा के लाखों वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढे़ंः Greater Noida West: पेड़ से टकराई स्कूल बस, सड़क पर मची चीख पुकार
जानिए क्यों लिया गया यह फैसला
प्राधिकरण के डीजीएम सिविल विजय रावल के अनुसार इन दोनों एलिवेटेड के कनेक्ट होने से आगरा, लखनऊ और एयरपोर्ट आने जाने वाले वाहनो को नोएडा एक्सप्रेस वे नहीं आना होगा। इन रोड पर दिल्ली, हरियाणा और नोएडा से लखनऊ, आगरा, एयरपोर्ट जाने के लिए सीधा रास्ता मिलेगा। इसके साथ ही लखनऊ, आगरा और ग्रेटर नोएडा से दिल्ली और हरियाणा जाने वाले ट्रैफिक भी सीधे जा सकेगा।
