Noida: वेदवन से भी खूबसूरत होगा नक्षत्र वन..खूबियां जान लीजिए

दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Nodia News: नोएडा वालों को खुश कर देने वाली ख़बर है। बता दें कि नोएडा (Noida) में वेदवन (Vedavan) से भी खूबसूरत नक्षत्र वन (Nakshatra Van) के रूप में एक और थीम पार्क बनाया जाएगा। इसे थीम पार्क को आठ एकड़ में बनाया जाएगा। इसमें नक्षत्र, राशि और ग्रह के आधार पर पेड़ों को लगाया जाएगा। लोगों को इन पेड़ों और ग्रहों की स्थिति के बारे में भी इन नक्षत्र से जानकारी मिलेगी। यहां लगे पौधों की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही लोगों के घूमने के लिए पाथ वे भी बनाया जाएगा। इसके अलावा बैठने के लिए बैंच भी लगाई जाएंगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: जाम से राहत दिलाने वाली ख़बर आ गई

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida: डूब क्षेत्र में फ्लैट-प्लॉट लेने वाले ख़बर ध्यान से पढ़ें
बता दें कि चंद्रमा और सितारों के समूहों के तालमेल और संयोग को नक्षत्र कहा जाता है। जिन 27 सितारों के समूह के बीच से चंद्रमा गुजरता है वही अलग अलग 27 नक्षत्र के नाम से जाने जाते हैं। यानी हमारा पूरा तारामंडल इन्हीं 27 समूह में बंटा हुआ है और चंद्रमा का हर एक राशि चक्र 27 नक्षत्र में बटी हुई है। किसी भी व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होगा या सितारों के जिस समूह से होकर गुजर रहा होगा वही उसका जन्म नक्षत्र माना जाता है। यही आपकी किस्मत की चाभी होती है। इन्हीं नक्षत्र, राशि, ग्रहों को लेकर नोएडा प्राधिकरण थीम पार्क के जरिए लोगों के समक्ष रखने जा रहा है।

नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने जानकारी दी कि सेक्टर-78 में वेदवन पार्क की सफलता को देखते हुए प्राधिकरण अब शहर में नक्षत्र वन के रूप में नया थीम पार्क विकसित करने जा रहा है। यह पार्क सेक्टर-108 में आठ एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा, जिसमें 27 नक्षत्र, 12 राशि, नौ ग्रह से संबंधित पौधों को लगाया जाएगा, जिसमें लोग सुबह शाम टहलने आ सकेंगे। यहां पर नक्षत्र, राशि व ग्रहों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। यह थीम पार्क प्राधिकरण अपनी ग्रीन बेल्ट पर विकसित करने जा रहा है, जिसमें राशि, ग्रह, नक्षत्र से संबंधित पौधों का रोपित किया जाएगा।
नौ ग्रह व उनसे संबंधित पौधे
ग्रह – पौधा

सूर्य- बोलो, आसोपालव, पीपल, गोख
चंद्र – खेर , उंबरा, जामुन, जीरु

मंगल- अनंतूल, पलाश, खीजड़ो, रुखड़ो भोंपाथरी
बुध- त्रिधारो, थोर, त्रीण्रधारी, हाडसांकली, पीपल, बीली, अरडुसी, वरधारो

गुरु- केल, अशोक, बदगद, लाल चणोठी
शुक्र- शरपंखो, बोरसल्ली, गुलमोहर, धोली, चणोठी, गरमाला

शनि- बिछ़ड़ो, शमी, रावणो, ताड़ पृश्निपर्णी
राहू- पीपल, श्रेवतचंदन, खीजड़ो, अधेड़ो

केतु- अश्वगंधा, नीम, अर्जुन, इमली, चंदन

12 राशि व उनसे संबंधित पौधे
राशि- पौधा

मेष- गरमाल, आंवला, अर्जुन
वृषभ- बारसल्ली, गुलमोहर , शिरीष

मिथुन- नीम, पीपल , चंपा
कर्क- अशोक , खेर , नीम

सिंह- पीपल, आशोपालव, पिपर
कन्या- पीपल, अरडुसी बोलो

तुला- बोरसल्ली, मोठीआंबल, गुलमोहर
वृश्रिक- खाखरा, पलाश, गूगल, नागोड

धनु- देसी आम, बरगद, शेमला
मकर- खीजड़ो, रुखड़ा, बरगद

कुंभ- कदम्ब, बरमाला, खीजी
मीन- बीली, महुडो, बहेड़ा

27 नक्षत्र व उनसे सबंधित पौधे

नक्षत्र- पौधा
अशविनी- कुचला, झेरकुचला

भरणी- आवला, अमालका
कृतिका – उंबर औदंबर

रोहणी- जामुन
मृगशीर्ष – खेर

आर्द्रा- अगर चंदन
पुनर्वसु – बांस

पुष्य- पीपल
आश्लेषा- नागचंपा

माघा- बरगद
पूर्वा फाल्गुनी- पलाश

उत्तरा फाल्गुनी- पीपर पाकड़
हस्त- पीली जुई, सगरगोटा

चित्रा- बेल
स्वाति- अर्जुन कथीरा

विशाखा- विर्क्कत , बबूल, विकलो
अनुराधा- बकुल, मोरसती, नागकेशर

ज्येष्ठा- लोध्र शिमला
मूल- सर्च, राल , गरमालो

पूर्वापाढा- वैत, नेतर
उत्तरापाढा- कटहल, फणस , स्थलवेतस

क्षवण-अर्क, आकडो
धनिष्ठा-खिजडो, शमी

शततारका-कदम्ब
पू.भाद्रपद-आम

उ. भाद्रपद-नीम, अरीठो
रेवती -महुडा
READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi