Noida-ग्रेटर नोएडा वाले खुश हो जाईए..DND पर अब नो जाम!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News: नोएडा से दिल्ली आने जाने वालों के लिए खुशी की खबर है। अब दिल्ली (Delhi) जाने के समय रास्ते में लगने वाला लंबा जाम का झाम लोगों को नहीं सताएगा। इसके लिए दिल्ली-नोएडा (Delhi-Noida) को जोड़ने वाले डीएनडी (DND) पर शाम के समय लगने वाले जाम में कमी लाने के लिए शनिवार को व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दिल्ली से आते समय सीधे रजनीगंधा अंडरपास (Rajnigandha Underpass) की तरफ जाने के लिए बनी लेन की लंबाई को अब कम कर दिया गया है। इससे जाम में कुछ कमी नजर आई। हालांकि, इस व्यवस्था की असली परीक्षा मंगलवार यानी 3 अक्टूबर को होगी।

ये भी पढ़ेंः Noida-गाज़ियाबाद..जाम से राहत दिलाने वाली अच्छी ख़बर आ गई

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा..अब रॉन्ग साइड चलने वालों की खैर नहीं!

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह बदलाव ट्रायल के तौर पर किया गया है। मौके पर स्थिति को देखते हुए योजना में बदलाव किया जाएगा। नोएडा-दिल्ली के बीच डीएनडी के जरिये रोजाना करीब दो लाख वाहन आते-जाते हैं। शाम के समय टोल प्लाज के पास से ही वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। यहां पर आधा-एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग जाती है। इसकी वजह यह है कि वाहनों की अधिक संख्या के मुकाबले नोएडा एरिया में सड़क की चौड़ाई कम है। दिल्ली से छह-सात लेन में ट्रैफिक आता है, जबकि नोएडा में वह सिर्फ तीन लेन में सिमट जाता है। यहां बढ़ती जाम की समस्या में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था में कुछ बदलाव करने का निर्णय लिया था। शनिवार को इसका ट्रायल किया गया।

टोल प्लाजा से नोएडा एरिया में आने के बाद सीधे रजनीगंधा अंडरपास की ओर जाने के लिए सीधे एक लेन बनी हुई है। ट्रायल के तौर पर इस लेन की लंबाई घटाई गई है। करीब 20-30 मीटर हिस्से में लगे पत्थरों को हटाया गया। अधिकारियों का कहना है कि इससे टोल प्लाजा की तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगना बंद हो जाएगी। वाहन संबंधित लूप के आसपास आकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। हालांकि, यह ट्रायल के तौर पर किया गया है। अगर जाम लगता है तो कुछ और बदलाव किए जाएंगे। सोमवार को गांधी जयंती के मौके पर सरकारी छुट्टी है। ऐसे में मंगलवार यानि 3 अक्टूबर से ट्रैफिक बढ़ेगा, तब इस बदलाव का असली टेस्ट होगा।
डीएनडी से नोएडा के तीन तरफ जाता है ट्रैफिक
डीएनडी से आकर नोएडा के तीन हिस्से में ट्रैफिक जाता है। सबसे ज्यादा वाहन लूप के जरिये नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Greater Noida Expressway) की तरफ जाते हैं। दूसरे नंबर पर सीधे रजनीगंधा अंडरपास की वाहन निकलते हैं। तीसरे नंबर पर सेक्टर-14 की ओर वाहन जाते हैं। ऐसे में टोल प्लाजा से निकलते ही नोएडा की तरफ तीन तरफ का ट्रैफिक टकराता है।
टोल फ्री होने के बाद वाहनों का दबाव बढ़ा
डीएनडी करीब सात साल से टोल फ्री चल रहा है। उस समय यहां से रोजाना सवा से डेढ़ लाख वाहन निकलते थे। टोल फ्री के बाद अब वाहनों की संख्या 2 लाख तक पहुँच गई है। ऐसे में करीब 50 हजार वाहन का दवाब बढ़ गया है।

अनिल कुमार यादव, डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि ट्रायल के तौर पर रजनीगंधा अंडरपास की तरफ जाने वाली लेन की लंबाई को कम किया गया है। इससे जाम में कमी नजर आई है। अब मंगलवार को ट्रैफिक बढ़ने पर सही स्थिति का पता चल सकेगा।
लोग क्या बोले
सेक्टर-19 के संजीव दीक्षित ने कहा कि टोल प्लाजा पार करने के बाद शनिवार को वाहनों की लाइन ज्यादा लंबी नहीं थी। पुलिसकर्मी भी लगातार ट्रैफिक को निकलवा रहे थे।
सेक्टर-56 के राजीव ने कहा कि बाकी दिनों के मुकाबले जाम कम नजर आया। हालांकि, सड़कों पर ट्रैफिक कम था। अगर इसी तरह ट्रैफिक चलता रहे तो काफी अच्छा है।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi