Noida: महिलाओं की सुरक्षा होगी और मजबूत, CP लक्ष्मी सिंह ने किया बड़ा ऐलान
Noida News: नोएडा की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सीपी लक्ष्मी सिंह (CP Laxmi Singh) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए साथ ही साथ महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक लगाने के लिए दस और नए पिंक बूथ (Pink Booth) चलाए जाएंगे। नए बूथ के शुरू होने के बाद जिले में पिंक बूथ (Pink Booth) की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी। गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिले के तीनों जोन में नए पिंक बूथ बनाने का खाका तैयार हो गया है। इसके लिए जगह भी तय कर ली गई है और इस पर काम भी शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ेंः Noida Metro: मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के सवालों का जवाब तुरंत मिलेगा
100 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों को दी गई ट्रेनिंग
गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Gautam Buddha Nagar Police) के अनुसार 10 नए पिंक बूथ के निर्माण की तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा रहा है। यहां तैनात होने वाली महिला पुलिसकर्मियों का चयन भी हो गया है। पिंक बूथ के लिए 100 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। बूथ में महिलाएं किसी भी तरह की समस्या की शिकायत कर सकती हैं और वहां मौजूद पुलिसकर्मी इन समस्याओं का समाधान कर उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराएंगे। पिंक बूथ के लिए जिले में ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं जहां महिलाओं की आवाजाही ज्यादा होती है। वहां पिंक बूथ बनाए जाएंगे और महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी। महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े सभी मामलों का निपटारा यहीं से होगा।
ये भी पढे़ंः Greater Noida West: Gaur City से बड़ी और अच्छी ख़बर आ गई
सीएसआर फंड से होगा नए पिंक बूथ का निर्माण
आपको बता दें कि पिंक बूथ (Pink Booth) में मात्र महिला कर्मचारी ही तैनात होंगी। पुलिस के पास मौजूद सभी तरह के संचार साधन पिंक बूथ पर उपलब्ध होंगे। पिंक बूथ में महिलाओं के लिए रेस्ट रूम, वॉशरूम, शिकायत कक्ष, किचन और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। आने वाले महीनों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाकों के साथ-साथ हाईवे और एक्सप्रेसवे पर भी पिंक बूथ तैयार किए जाएंगे। इसकी मॉनिटरिंग वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे। नए पिंक बूथ का निर्माण सीएसआर फंड से किया जाएगा।