Noida: नोएडा के एक और बिल्डर के खिलाफ प्राधिकरण का एक्शन..मचा हड़कंप
Noida News: नोएडा के एक बिल्डर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि डोसाइल बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड (Dosile Buildtech Pvt Ltd) को नोएडा में 14000 वर्ग मीटर जमीन की अलॉटमेंट (Allotment) रद्द कर दी गई है। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने यह फैसला कंपनी द्वारा 130 करोड़ रुपये की पेमेंट जमा न करने के कारण लिया है। इस जमीन के आवंटित किए जाने के बाद पिछले 6 साल से वहां कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। प्राधिकरण द्वारा भेजे जा रहे कंपनी को बार-बार नोटिस (Notice) का जवाब भी नहीं दी, जिसके बाद इस एरिया को सील कर दिया गया।
ये भी पढ़ेंः Rapid Rail: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल को लेकर अच्छी ख़बर आ गई

आपको बता दें कि डोसाइल बिल्टेक की सब्सिडियरी लॉजिक्स डेवलपर को सेक्टर 143 में 1 लाख वर्ग मीटर का टुकड़ा साल 2011 में अलॉट किया गया था। इसका एक हिस्सा फिर टुकड़ों में बांटा गया और डोसाइल बिल्टेक के नाम पर साल 2018 में रजिस्टर किया गया था।
कंपनी ने नहीं दिया कोई जवाब
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. ने कहा कि कई बार नोटिस भेजने के बाद भी कंपनी ने बचा हुआ अमाउंट डिपॉजिट नहीं किया। 22 अक्टूबर को कंपनी को एक आखिरी 15 दिनों का मौका दिया गया था, लेकिन इसका भी कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए 13,926 वर्ग मीटर की जमीन का अलॉटमेंट (Allotment) रद्द कर दिया गया है और रजिस्टरी को टर्मिनेट कर दिया गया।
नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस मामले में डोसाइल बिल्डटेक के खिलाफ एनसीएलटी में एक मामला भी दायर किया गया है। डोसाइल बिल्टेक के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू की जानी अभी बाकी है। आपको बता दें कि लॉजिक्स डेवलपर्स के खिलाफ पहले से ट्रिब्यूनल में दिवाला प्रक्रिया चल रही है।
ये भी पढ़ेंः Noida: जालसाज़ों के चक्कर में पड़कर इंजीनियर ने गंवाए 23 लाख
450 करोड़ रुपये है जमीन की कीमत
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार विवादित जमीन 23550 रुपये प्रति वर्ग मीटर में अलॉट की गई थी। इस प्रकार से जमीन की कुल कीमत 32 करोड़ रुपये हो रही थी। रजिस्ट्रेशन के समय कंपनी ने 3.2 करोड़ रुपये दिए लेकिन उसके बाद कोई भी भुगतान नहीं किया। बढ़ते-बढ़ते यह रकम ब्याज सहित 130 करोड़ रुपये पहुंच गई। आपको बता दें कि उस जमीन की अभी वैल्यू 450 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण अब उस प्लॉट को किसी और डेवलपर को देगी जिससे कि जमीन की रकम निकाली जा सके।
