Noida-ग्रेटर नोएडा के बिल्डरों पर लगाम लगाने वाली ख़बर!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News:
ग्रेटर नोएडा के बिल्डरों पर लगाम लगाने वाली खबर आ गई है। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) ने प्रदेश के सभी बिल्डरों को पोर्टल पर प्रोजेक्ट की पुरानी जानकारी अपडेट करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। जिससे भविष्य में प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य कार्य प्रभावित न हों सकें। अभी बिल्डर पोर्टल पर जानकारी देने में दिक्कत आ रही है। यूपी रेरा ने चेतावनी दी है कि अगर बिल्डरों ने आदेश की अनदेखा किए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेंः Noida News: छिजारसी से FNG दौड़ाइए गाड़ी, नहीं मिलेगा जाम

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः ग्रेटर नोएडा में फिर लिफ्ट हादसा, इस सोसाइटी में 14 मिनट तक फंसे रहे बुजुर्ग
अफसरों ने जानकारी दी कि यूपी रेरा के पोर्टल पर बिल्डरों को प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी समय-समय पर अपडेट करनी होती है। इनमें पंजीकरण, पत्राचार के लिए संपर्क नंबर, अधिकृत अधिकारी आदि शामिल हैं। वार्षिक और तिमाही प्रोग्रेस रिपोर्ट भी बिल्डर समय पर अपलोड नहीं कर रहे हैं। पिछली कई रिपोर्ट लंबित हैं। इस कारण वर्तमान की रिपोर्ट अपलोड नहीं हो सकती है। बिल्डरों को पहले पुरानी रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। इसके लिए बिल्डरों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन बिल्डर बदलाव नहीं कर रहे हैं। इस कारण बिल्डरों को दूसरे कार्य करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और यूपी रेरा से शिकायत कर रहे हैं। इससे काफी काम प्रभावित हो रहे हैं। बिल्डरों को तत्काल जरूरी सूचनाएं दुरुस्त करनी होंगी। वहीं, बिल्डरों की समस्याओं को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां उनकी समस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi