रिपब्लिक भारत को झटका, इस एंकर ने गुडबाय कहा

TV
Spread the love

अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत से खबर सामने आ रही है। जहां सीनियर न्यूज़ एंकर शाजिया निसार ने अपना नया ठिकाना तलाश लिया है। शाजिया जगदीश चंद्रा के चैनल भारत24 से जुड़ गई हैं।

शाजिया ‘भारत24’ में शाम 5 बजे के डिबेट शो ‘पब्लिक है सब जनता है’ की मेजबानी करेंगी। अपने इस प्राइम टाइम शो के अलावा वह ‘भारत24’ के मेगा इलेक्शन शो ‘मुख्यमंत्री’ के लिए गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को भी कवर करेंगी।

शाजिया पिछले 4 साल से ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ जुड़ी हुई थीं। रूस-यूक्रेन युद्ध की हालिया ग्राउंड रिपोर्टिंग, 2019 के आम चुनावों की राजनीतिक रिपोर्टिंग, उत्तर प्रदेश और बंगाल में विधानसभा चुनाव और नई दिल्ली में किसान आंदोलन की रिपोर्टिंग ने शाजिया को लोकप्रियता दी।

शाजिया ‘TV9 भारतवर्ष’, ‘इंडिया न्यूज’ और ‘जी मीडिया’ के साथ भी काम कर चुकी हैं।

READ :  Anchor shazia nisar, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism