नेटवर्क 18 हैदराबाद में बड़ी हलचल

TV

नेटवर्क 18 (Network 18) ग्रुप के रीजनल चैनल से बड़ी खबर सामने आ रही है। न्यूज 18 बिहार(News 18 Bihar) और न्यूज 18 गुजरात(News 18 Gujrat) की कमान संभाल रहे ब्रजेश कुमार सिंह(Brajesh Kumar Singh) को नई और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ब्रजेश सिंह को पूरे नेटवर्क के डिजिटल की कमान सौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि चुनावी साल में नेटवर्क 18 ग्रुप(Network 18) टीवी और डिजिटल विंग को मिलाकर कर एक नया न्यूजरूम(News Room) बनाने जा रहा है जहां सभी चैनल एक छत के नीचे होंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए ग्रुप के सीईओ राहुल जोशी ने ब्रजेश कुमार सिंह पर भरोसा जताया है।

वहीं ब्रजेश सिंह को नई जिम्मेदारी के बाद ग्रुप ने न्यूज 18 बिहार, झारखंड और न्यूज 18 गुजरात की जिम्मेदारी ग्रुप एडिटर(Group Editor) राजेश रैना(Rajesh Raina) को वापस सौंप दी गई है। इस फैसले को राजेश रैना के दोबारा पावर में लौटने के तौर पर भी देखा जा रहा है।

कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि जैसे ब्रजेश कुमार सिंह ने अपने आने के बाद दोनों चैनलों में जिस तरह से बड़े बदलाव किए थे, ब्यूरो से लेकर डेस्क तक बदलकर रख दिया था। उसी तरह राजेश रैना भी अपने हिसाब से चीजों में बदलाव ला सकते हैं। जिससे कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

खबरी मीडिया की तरफ से ब्रजेश कुमार सिंह और राजेश रैना दोनों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।

Read: Brajesh Kumar Singh,Rajesh Raina, News 18 Bihar, News 18 Jharkhand, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *