Vastu Tips:घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी ना करें ये गलती

Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, खबरी मीडिया

Vastu Tips: दक्षिण दिशा के बारे में कई बातें तो आपने सुन ही रखी होंगी, लेकिन आज हम आपको वास्तु शास्त्र के मुताबिक दक्षिण दिशा के बारे में कुछ जरूरी चीजें बताएंगे। इसमें दक्षिण दिशा को अग्नि बताया गया है और अग्नि का सूचक लाल रंग है। ग्रीष्म ऋतु से भी इस दिशा का संबंध है। ऐसे में यदि घर में दक्षिण की ओर लाल रंग करवाते हैं तो अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

वहीं, वास्तु के अनुसार मानें तो इस दिशा का संबंध आंखों से भी है, ऐसे में आपको दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके सोना चाहिए। जिससे मान्यता के अनुसार आंखों से जुड़ी समस्या ठीक होती जाएगी।

Pic: Social Media

इसी के साथ ये भी याद रखें कि घर में दक्षिण दिशा की ओर ये 4 चीजें कभी न रखें

तुलसी का पौधा
घर में यदि तुलसी का पौधा है तो भूलकर भी उसे दक्षिण की दिशा में न रखें। ये दिशा पितरों की मानी जाती है और तुलसी के पौधे को यहां लगा देते हैं तो फायदा की जगह पर नुकसान हो सकता है।

मशीनें
याद रखें कि इलेक्ट्रोनिक सामान को कभी भी घर के दक्षिण दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए। इससे घर – परिवार के बीच में लड़ाइयां बढ़ जाती हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: मिनटों में किस्मत बदल सकता है ये फूल, घर के इस दिशा में आज ही लगाएं

पूजा घर
मंदिर को सदैव उत्तर पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। भूलकर भी इसे घर के दक्षिण दिशा की ओर न रखें वरना मनोकामनाएं कभी पूरी नहीं हो पाएंगी।

जूते चप्पल
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की दक्षिण दिशा की ओर शू रैक या जूते चप्पल नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे पितरों का अपमान होता है, साथ ही घर की सुख शांति खराब हो सकती है।

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News