Bad Food Combination: चाय के साथ न लें ये चीजें..हेल्थ पर असर

हेल्थ & ब्यूटी

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Bad Food Combination: चाय का सेवन भारत देश से ज्यादा कहीं और शायद ही किया जाता हो। कोई मेहमान आए या बॉडी में थकान हो जाए, चाय की चुस्की से मानों सब एक ही बार में दूर हो जाता हो। लेकिन क्या आपको पता है कि चाय के सेवन से शरीर को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। जैसे कि पेट फूलना, पेट में दर्द होना, गैस बनना आदि। ऐसे में जानिए की वो कौन से काम होते हैं, जो चाय पीने के बाद नहीं करने चाहिए।

Pic: Social Media

बहुत ज्यादा पानी का सेवन
यदि आप चाय पीते समय बहुत देर सारा पानी पीते हैं तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि ऐसा करने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है। इसलिए चाय पिएं तो पानी कम ही पिएं।

चाय के साथ फल का सेवन
चाय के साथ में फल का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आप सुबह उठकर चाय और फल को एक साथ खाते हैं तो अवॉइड करें, क्योंकि ये दोनों चीज एसिडिटी को बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें: डॉक्टर को चक्मा दे रहा है फीवर सिंड्रोम..एहतियात ज़रूरी

चाय के साथ ठंडी चीजें
गर्म चाय के साथ ठंडी चीजों के सेवन से पेट की बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए इन दोनों चीजों को कभी भी एक साथ न खाएं बल्कि दोनों के बीच में करीब 20 मिनट का गैप जरूर दें।

दही और चाय का सेवन
इन दोनों के एक साथ सेवन न करें। यदि चाय पी है तो दही से जुड़ी चीजें आधे घंटे बाद ही खाएं, क्योंकि ऐसा न करने से आपके पेट में दर्द हो सकता है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi