गंगा में बहा नीतीश का ‘ड्रीम पुल’..देखिए वीडियो

बिहार

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

बड़ी ख़बर बिहार के भागलपुर से आ रही है। जहां सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पुल का आधा हिस्सा भरभराकर गंगा नदी में गिर गया। ये दूसरी बार है जब निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिरा हो। इससे पूर्व 29 अप्रैल 2022 की रात में निर्माणाधीन पुल के 36 स्पैन ढहे थे। पुल के स्ट्रक्चर गिरने का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। इस महासेतु का निर्माण 1750 करोड़ की लागत से एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

बता दें कि यह भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। अगुवानी के तरफ से पुल के पाया नंबर 10,11,12 के ऊपर का पूरा स्ट्रक्चर गिर गया है जो लगभग 200 मीटर का हिस्सा है। इस घटना के बाद नीतीश सरकार का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट एक बार फिर से अंधेर में डूबता नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह पुल पिछले साल भी गिर चुका है। इस पुल का शिलान्यास सीएम नीतीश कुमार ने 2014 में किया था। जबकि पुल का निर्माण 2015 से शुरू हुआ।

READ: khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-