NDTV

NDTV: NDTV में पद्मजा जोशी की ग्रैंड एंट्री, मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

TV डिजिटल
Spread the love

Padmaja Joshi: सीनियर न्यूज़ एंकर पद्मजा जोशी (Padmja Joshi) ने NDTV में धमाकेदार एंट्री की है। बता दें कि पद्मजा को NDTV 24×7 का नया मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है, जिससे उनकी ज़िम्मेदारियों में बड़ा इज़ाफा हुआ है। इससे पहले पद्मजा TV9 के साथ जुड़ी थीं।

बता दें कि पद्मजा जोशी ने हाल ही में ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) में अपनी पारी को विराम दे दिया था। उन्होंने इस नेटवर्क में करीब एक साल पहले बतौर सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर जॉइन किया था। यहां वह ‘टीवी9’ और ‘न्यूज9’ दोनों में अपनी अहम भूमिका निभा रही थीं। पद्मजा जोशी ‘टीवी9 नेटवर्क’ से पहले ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर अपनी भूमिका निभा रही थीं।

अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली पद्मजा जोशी की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में होती है। अपने करीब डेढ़ दशक के पत्रकारीय करियर में वह रिपोर्टर, प्रोड्यूसर और कमेंटेटर के साथ-साथ प्राइम टाइम न्यूज एंकर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। उन्होंने स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज), हेडलाइंस टुडे, टाइम्स नाउ और ‘टीवी9 नेटवर्क’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अंग्रेजी और हिंदी दोनों की कमान संभाल चुकी हैं।

ख़बरी मीडिया की तरफ से पद्मजा जोशी को नई पारी के लिए ढ़ेर सारी बधाई।