Navratri 2023: माता रानी को खुश करने के लिए लगाएं इन 9 चीजों का भोग

Vastu-homes
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Navratri 2023: नवरात्रि के शुभ अवसर में माता के पूजा आराधना के साथ – साथ व्रत उपवास का भी विशेष महत्व है। जिस तरह नवरात्रि के नौ दिन, मां दुर्गा जी के अलग अलग रूपों की अर्चना की जाती है, उसी तरह इस नौ दिनों में माता के प्रत्येक दिन के मुताबिक भोग अर्पित किया जाता है। मान्यता अनुसार देवी मां सभी तरह की समस्याओं का निवारण करती हैं।

नवरात्रि के शुभ अवसर में हम आपको बताएंगे कि माता रानी को दिन के अनुसार भोग लगाने पर क्या क्या लाभ मिल सकता है और किस तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानिए कि नवरात्रि के कौन से दिन कौन से प्रसाद को चढ़ाकर देवी मां को आप खुश कर सकते हैं।

Pic: Social Media

  1. नवरात्रि के पहले दिन, पहले दिन को मां शैलपुत्री के लिए मनाया जाता है। इस दिन आपको शैलपुत्री मां के चरणों में गाय के शुद्ध घी को अर्पित करना चाहिए। इससे आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है।
  2. नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रम्हचारिणी जी का होता है। मान्यता के अनुसार इस दिन शक्कर का भोग लगाना अत्यंत लाभदायक होता है। मां को अर्पित करने के बाद प्रसाद का वितरण करने से उन्नति होती है।
  3. नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा जी का होता है। मान्यता के अनुसार नवरात्रि के तीसरे दिन आपको दूध से बनी खीर या मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे दुखों की मुक्ति दूर होती है और माता जी का आशीर्वाद भी बना रहता है।
  4. नवरात्रि का चौथा दिन मां दुर्गा जी का होता है, इस दिन मालपुए के भोग लगाने से माता प्रसन्न होती है। ऐसा करने से मान्यता अनुसार बुद्धि की वृद्धि होती है।
  5. नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता का होता है, इस दिन माता को केला चढ़ाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा करते हैं तो घर में कलेश दूर हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: त्योहार में भूलकर भी न करें ये काम, देवी देवता हो जाएंगे नाराज
  6. नवरात्रि का छठवें दिन मां को शहद का भोग लगाना बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। इस दिन शहद के भोग को लगाने से मनुष्य के आकर्षण शक्ति में बढ़ोतरी होती है।
  7. नवरात्रि के सप्तम में देवी मां को चीनी या गुड़ का भोग लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार इससे आकस्मिक निधन का खतरा टल जाता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: दिवाली और छठ पूजा में करें ऐसे सजावट, घर की खुशियों में होगी बढ़ोतरी
  8. नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाना चाहिए, इससे परिवार के बीच सदैव प्यार बना रहता है।
  9. नवरात्रि के नौवें दिन तिल के भोग को लगाकर ब्राह्मण को दान कर दें। इससे हर तरह की अनहोनी घटनाओं से राहत मिलती है।

    READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi