Ghaziabad फ्लाईओवर के नीचे की तस्वीरें जरूर देखिए

दिल्ली NCR

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

अगर आप दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद(Ghaziabad) में रहते हैं तो निश्चित तौर पर Sports Plaza Under Flyover के नीचे की ये तस्वीरें आपका दिल खुश कर देगी। क्योंकि फ्लाईओवर के नीचे क्रिकेट, बास्केटबॉल-बैडमिंटन खेलने का पूरा इंतजाम कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: ऐक्शन में CM..नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बिल्डरों को टेंशन!

इस जगह पर पहले कूड़ा-कचरा फेंका जाता था। गाड़ियां पार्क होती थीं। आज इस जगह का पूरी तरह से रंग-रूप बदल दिया गया है। माना जा रहा है कि अगले 10 दिन में इसका शुभारंभ हो सकता है। मुंबई की तर्ज पर फ्लाईओवर के नीचे खेल का मैदान वाकई लोगों को पसंद आ रहा है।

Pic-सोशल मीडिया

ख़बरों के मुताबिक शहर में बढ़ती आबादी और खेलने की कम जगह को देखते हुए देखते हुए गाजियाबाद नगर निगम ने राज नगर फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स प्लाजा बनाया है। जिसमें कई तरह के आउटडोर गेम खेले जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: नोएडा एक्सटेंशन की इस सोसायटी में मासूम पर ‘डॉग अटैक’

Pic-सोशल मीडिया

शुरुआत में नगर निगम ने राज नगर फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स प्लाजा विकसित कर लिया है नगर निगम का प्रयास है कि जहां एक तरफ सपोर्ट प्लाजा विकसित होने से युवाओं को खेलने के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होंगे तो वहीं दूसरी तरफ यह शहर की रौनक में भी चार चांद लगाएंगे इसमें खिलाड़ियों की सुविधानुसार व्यवस्थाएं की गई है

 

Pic-सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स प्लाजा में क्रिकेट बैडमिंटन बास्केटबॉल आदि खेलने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं स्पोर्ट्स प्लाजा को नेट से कवर किया गया है जिससे कि खेलने के दौरान बॉल या फिर शटल कॉक सड़क पर ना जा सके।

Pic-सोशल मीडिया
Pic-सोशल मीडिया

निगम के अधिकारियों की माने तो इस प्रयोग के सफल होने के बाद शहर के अन्य फ्लाईओवर के नीचे भी इस तरह की पहल को विस्तार देने के लिए विचार किया जाएगा।

READ: khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-