Mumbai: सेल्फी के चक्कर में बेटी के सामने समंदर में बह गई मां

दिल्ली NCR

Jyoti Shinde, Editor

Mumbai News: कहते हैं जिंदगी में आग, पानी और हवा के साथ कभी खिलवाड़ मत करो। ये कब विकराल रूप धारण कर लेंगे अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। इस दिल दहला देने वाले वीडियो में कुछ ऐसा ही हुआ। जहां पति की आंखों के सामने ही पत्नी समंदर में बह गई।

वीडियो मुंबई के बैंडस्टैंड का है। जहां एक परिवार समंदर किनारे मौजूद पत्थरों पर बैठा था। उनकी बेटी सेल्फी ले रही थी। तभी पीछे से समंदर में ज्वार आया। जिससे पत्थर पर बैठे पति-पत्नी का बैलेंस बिगड़ गया। पति तो संभल गए लेकिन पत्नी देखते देखते समंदर में बह गई। सेल्फी ले रही बेटी को दूर से ज्वार आता दिखाई दिया। उसने मां को सावधान रहने की आवाज भी लगाई लेकिन सब कुछ बेकार। पति चाहकर भी पत्नी को नहीं बचा पाया।

आपको बता दें मुंबई में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। ऐसे में समंदर किनारे लोगों को ना जाने की चेतावनी भी जारी की गई है। बावजूद इसके लोग जान की परवाह ना करते हुए समंदर किनारे जा रहे हैं। दिलदहला देने वाले वीडियो को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। महिला की पहचान 32 साल की ज्योति सोनार के रूप में हुई है.

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi