लेह में शहीद हुआ MP का लाल..CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि..आर्थिक मदद के निर्देश

Trending मध्यप्रदेश
Spread the love

MP News: भारतीय सेना में तैनात एमपी के सीहोर जिले के रहने वाले सूबेदार अनिल वर्मा (Subedar Anil Verma) की लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। सूबेदार अनिल वर्मा की शहादत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने दुःख जताया। साथ ही, कहा कि प्रदेश ही नहीं संपूर्ण देश को आप पर गर्व है।
ये भी पढ़ेः MP News:अध्यात्मिकता की यात्रा ही भारत की विकास यात्रा-CM मोहन यादव

Pic Social Media

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मध्य प्रदेश के लाल सूबेदार अनिल वर्मा (Subedar Anil Verma) ने लद्दाख में मां भारती की सेवा में प्राण न्यौछावर कर पूरा किया है। प्रदेश ही नहीं संपूर्ण देश को आप पर गर्व है। मैं प्रभु से अनिल वर्मा की आत्मा को शांति व शोक संतृप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

इतना ही नहीं सीएम डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने मध्य प्रदेश की माटी के लाल, वीर सपूत सूबेदार अनिल वर्मा के मां भारती की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने पर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान सीएम ने सीहोर जिले के इछावर के ग्राम लसूडिया परिहार निवासी वीर जवान के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 11 लाख की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Pic Social Media

बता दें, सूबेदार अनिल वर्मा (Subedar Anil Verma) को भारतीय सेना के जवानों ने बीते सोमवार को गॉड ऑफ ऑनर दिया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा भी शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूबेदार अनिल वर्मा की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम लाया गया था।