MP News

MP News: MP में पर्यटन को बढ़ावा, CM मोहन यादव ने खंडवा में टूरिज्म हट का किया उद्घाटन

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: खंडवा को मिला नया टूरिज्म हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार

MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार लगातार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की भलाई के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में विकास के साथ साथ टूरिज्म को भी बढ़ावा देने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने खंडवा जिले के आइलैंड ईको पर्यटन जोन (Island Eco Tourism Zone) चारखेड़ा (Charkheda) में निर्मित 5 टूरिज्म हट का गुरुवार को उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने पक्षियों के लिए निर्मित सकोरों में जल भी भरा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चारखेड़ा (Charkheda) में पर्यटन विस्तार के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Pic Social media

ये भी पढे़ंः MP News: जातिगत जनगणना पर CM मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा, बोले अब ख्याली पुलाव न परोसें

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इस दौरान कहा कि आइलैंड ईको पर्यटन जोन के बनने से स्थानीय युवकों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव का चारखेड़ा पहुंचने पर पारंपरिक जनजातीय नृत्य से कलाकारों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।

468 करोड़ के सिचाई योजना का भी हुआ ऐलान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा (Khandva) जिले के हरसूद क्षेत्र में 35 गांवों को लाभान्वित करने वाली 468 करोड़ रुपये की लिट एरिगेशन योजना”का भी ऐलान किया। उन्होंने खिरकिया-हरसूद मार्ग (Khirkiya-Harsud Road) के मरम्मत कार्य की भी घोषणा की, जिससे क्षेत्रीय आवागमन में सुधार और कृषि उत्पादकता में इजाफा संभव होगा।

Pic Social Media

पाकिस्तान पर भी बोला हमला

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) से जुड़े मुद्दों पर भी अपना सख्त रुख स्पष्ट किया। आपको बता दें कि इसके अलावा सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कश्मीर का अमन-चैन हमारे पड़ोसियों को हजम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला कर पाकिस्तान ने घाटी में शांति के माहौल को पटरी से उतारने की कोशिश की है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि पीएम मोदी सरकार का संकल्प है कि हमें छेड़ोगो तो हम छोड़ेंगे नहीं। दुश्मन कहीं भी छिपे होंगे, भारतीय सेना सेना उनको खोजकर सजा देने का काम करेगी।

ये भी पढ़ेंः MP News: मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, मुरैना में लगेगा सोलर प्लांट, लोगों को मिलेगी पर्याप्त बिजली

आजादी के बाद सबसे बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराए जाने के निर्णय को स्वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से सामाजिक समरसता, सुशासन और समानता के नए युग की शुरुआत होगी। यह निर्णय भारतीय समाज में व्याप्त असमानताओं को समझने और दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर आदिवासी कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, विधायक नारायण पटेल, कंचन तनवे, छाया मोरे, खंडवा के महापौर सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनता की भागीदारी भी उत्साहजनक रही, जिसने सरकार के प्रयासों को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।