MP News

MP News: अब इन बच्चों की कोचिंग का खर्च उठाएगी एमपी सरकार, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने राज्य के इन बच्चों के लिए बड़ी घोषणा की है।

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने जनजातीय वर्ग के नायक बिरसा मुंडा दिवस के मौके पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग (Tribal Class) के बच्चों की शिक्षा और कोचिंग का पूरा खर्च अब राज्य सरकार वहन करेगी। शहडोल के बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज (Birsa Munda Medical College) में उनकी प्रतिमा और बाणसागर जलाशय में बाणभट्ट की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा के साथ सीएम ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास इतिहास रहा है।

Pic Social Media

जनजातीय समाज का योगदान

आपको बता दें कि ब्यौहारी में आयोजित राज्य स्तरीय कोल जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि जनजातीय समाज ने स्वतंत्रता संग्राम और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कोल समाज अपनी वीरता और गंभीरता के लिए प्राचीन काल से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अनेक जनजातीय नायकों ने जल, जंगल, जमीन और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में बलिदान दिया। सरकार अब उन कोल जनजातीय लोगों को जमीन के पट्टे देने के लिए जांच कराएगी, जिनके पास अभी तक पट्टे नहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना पर दिया बड़ा अपडेट, सीहोर में 113.45 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

कोचिंग और छात्रावास की योजना

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने घोषणा की कि जनजातीय बेटे-बेटियों की शिक्षा और कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी। प्रदेश के सभी संभागों में 24-24 करोड़ रुपये की लागत से 100-100 सीटों वाले बालक और बालिका छात्रावास तथा परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों से जनजातीय बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।

विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 330 करोड़ रुपये की लागत से 55 विकास कार्यों का लोकार्पण और 52 कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि ये कार्य जनजातीय क्षेत्रों के विकास को गति देंगे।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव की पहल, ‘सूर्यमित्र कृषि फीडर योजना समिट’ में इंवेस्टमेंट का मौका

पीएम मोदी के योगदान की सराहना

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की प्रशंसा की और कहा कि उनके नेतृत्व में देश का मान-सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम के चार मिशनों गरीब, युवा, नारी और अन्नदाता के विकास के लिए मध्य प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश में 4 करोड़ लोगों को पक्के आवास दिए गए हैं और जो लोग छूट गए हैं, उनके लिए सर्वे कर आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।