Uttarakhand के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं।
Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं (Helicopter Accidents) की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने राज्य में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। सीएम धामी ने साफ शब्दों में कहा है कि हेलीकॉप्टर सेवा (Helicopter Service) प्रदाताओं और ऑपरेटरों को सुरक्षा मानकों के साथ कोई समझौता नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। पढ़िए पूरी खबर…

बीते हादसों की होगी समीक्षा, ऑडिट के आदेश
सीएम धामी (CM Dhami) ने विगत वर्षों में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की ऑडिट और सतत समीक्षा के निर्देश दिए हैं जिससे भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में राज्य सरकार की भूमिका एक नोडल एजेंसी के रूप में है और यात्रियों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: धन्यवाद रैली में CM धामी ने किए बड़े ऐलान, लिब्बरहेड़ी को मिली खेल स्टेडियम की सौगात

हेलीकॉप्टर फिटनेस और SOP पर विशेष ध्यान
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने सभी हेलीकॉप्टरों की नियमित फिटनेस जांच को अनिवार्य करने, टिकट बुकिंग के लिए सुदृढ़ और प्रभावी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चलने वाले हेलीकॉप्टरों के इंजन की सुरक्षा के लिए विशेष मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
मुख्यमंत्री आवास पर हुई समीक्षा बैठक में यूसीएडीए (UCADA), एएआईबी (AAIB) और डीजीसीए (DGCA) द्वारा राज्य में दी जा रही सेवाओं की जानकारी साझा की गई।

मौसम कैमरों और डबल इंजन हेलीकॉप्टरों पर जोर
सीएम धामी (CM Dhami) ने चारधाम मार्गों, विशेषकर केदारनाथ घाटी सहित सभी प्रमुख घाटियों में मौसम निगरानी कैमरे लगाने के निर्देश दिए जिससे समय रहते मौसम की सही जानकारी मिल सके और हेली सेवाएं सुरक्षित बनाई जा सकें।
उन्होंने यूसीएडीए को निर्देश दिया है कि वह भविष्य में केवल डबल इंजन वाले हेलीकॉप्टरों के संचालन के लिए नीति तैयार करे। साथ ही, राज्य में केवल अनुभवी पायलटों की नियुक्ति पर भी जोर दिया है।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल को दी 126 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
हेली सेवाओं को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वैष्णो देवी में संचालित हेली सेवा मॉडल का अध्ययन करने के भी निर्देश दिए हैं, जिससे उत्तराखंड में उसे लागू किया जा सके।
