MP News: बालाघाट में CM मोहन यादव का ऐलान, जल्द होगी 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर से नक्सलियों को खुली चेतावनी दे दी है। आपको बता दें कि मोहन यादव सरकार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को नक्सली मुक्त (Naxalite Free) प्रदेश बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने नक्सलियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि सरेंडर हो जाओ, नहीं तो मार दिए जाओगे। सीएम ने आगे कहा कि अन्याय करने वाले, अनावश्यक रूप से लोगों का खून बहाने वाले और लाल सलाम करने वालों को जीने का हक नहीं देंगे। आपको इस धरती पर जीने का हक नहीं देने वाले।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव का पाकिस्तान पर तीखा हमला, बोले– PM मोदी सात जन्म तक नहीं छोड़ेंगे
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने नक्सलियों को लेकर कहा कि हमारे भोले-भाले लोगों के बीच आप भ्रम फैलाने का काम करते हो, झूठ बोलते हो। कायराना हरकत करते हो, ऐसे लोगों से निपटने में सरकार पूरी तरह से सक्षम है। पुलिस बल की सहायता से समाज अब सामने खड़ा हो रहा है। जहां जरूरी होगा, वहां कार्यक्रम करेंगे। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सरकार इसको लेकर अभियान भी चला रही है।
आपको बता दें कि सीएम बालाघाट (Balaghat) में क्रम-से-पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती को भी मंजूरी दे दी। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। दो महीने पहले सीएम ने उज्जैन में इसकी घोषणा की थी।
64 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन
बालाघाट (Balaghat) के रानी अवंतीबाई स्टेडियम (Rani Avantibai Stadium) में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने सीएम मोहन यादव को सलामी दी। सीएम ने इस कार्यक्रम में लगभग 169.19 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने 19 फरवरी को चार महिला नक्सलियों के एनकाउंटर वाली टीम में शामिल 64 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया। मुख्यमंत्री और प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने पुलिसकर्मियों की वर्दी पर स्टार लगाया। इनमें हॉक फोर्स के 62, पुलिस बल का एक और 36वीं बटालियन का एक जवान शामिल है।
ये भी पढ़ें- MP News: अपराध पर CM मोहन यादव का सक्त रुख, लापरवाह अफसरों को हटाने का दिया आदेश
एमपी पुलिस की सीएम ने की तारीफ
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि बालाघाट 12 सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिलों की श्रेणी में था। इसे इससे बाहर लाने का श्रेय मध्य प्रदेश के वीर पुलिस जवानों को जाता है। पुलिस जवानों के अदम्य साहस से सरकार गौरवान्वित होती है। समाज के लिए काम आने वाले जवानों के लिए सैल्यूट है।

आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का सीएम ने किया भूमिपूजन
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इस दौरान बालाघाट में 69.80 करोड़ की लागत से बनने वाले आयुर्वेदिक कॉलेज का भी भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खुले हैं। इसी साल 8 नए मेडिकल कॉलेज खुलने वाले हैं। पहले 12 आयुर्वेदिक कॉलेज थे। वर्तमान में 50 आयुर्वेदिक कॉलेज चल रहे हैं। इसके साथ ही हमारी सरकार 11 कॉलेज और खोले जाने हैं। सीएम ने जिन 169. 80 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी उनमें 86.227 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 82.97 करोड़ के नए कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इन कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 34, लोक निर्माण विभाग के 23, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की 10 सड़कें और अन्य विभागों के विकास कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के साथ मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, डीजी कैलाश मकवाना सहित सांसद, विधायक और पूर्व विधायक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लांजी बावड़ी का निरीक्षण भी किया। बता दें कि बालाघाट में सीएम का यह छठवां दौरा है। इससे पहले, मुख्यमंत्री 21 फरवरी, 29 जून, 5 अगस्त, 3 दिसंबर 2024 और 1 मार्च को जिले का दौरा कर चुके हैं।
19 फरवरी को मारी गई थी 4 महिला नक्सली
आपको बता दें कि बालाघाट पुलिस ने 19 फरवरी को गढ़ी थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ में 4 हार्ड कोर महिला नक्सलियों को मार गिराया था। इन नक्सलियों पर 62 लाख की इनाम घोषित था। कान्हा के वनक्षेत्र सूपखार के घने जंगलों में यह मुठभेड़ हुई थी। इसमें भोरमदेव कमेटी की एक कमांडर और तीन एसीएम स्तर की महिला नक्सली मारी गईं थी। इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन दिया गया है।
