MP News

MP News: लुधियाना में उद्योगपतियों से मिले CM मोहन यादव, निवेश के लिए दिया न्यौता

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: CM डॉ. मोहन यादव ने लुधियाना स्थित वर्धमान औद्योगिक परिसर में पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की।

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने लुधियाना स्थित वर्धमान औद्योगिक परिसर में पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उद्योग जगत को मध्यप्रदेश की निवेश-अनुकूल, समावेशी और उदार नीतियों की जानकारी देते हुए राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर में विशेष अवसर

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर में निवेश के लिए विशेष अवसर हैं। इंदौर की हुकुमचंद मिल को पुनर्जनन की दिशा में काम चल रहा है, और मजदूरों के हित में 100 करोड़ रुपये से अधिक के सेटलमेंट पूरे किए गए हैं। ग्वालियर की जेसी मिल और उज्जैन की हीरा मिल के मामलों में भी सरकार ने संवेदनशील निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों और श्रमिकों के प्रति हर स्तर पर प्रतिबद्ध है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः MP News: राष्ट्रीय मछुआ दिवस पर उज्जैन में निषाद राज सम्मेलन, CM मोहन यादव देंगे करोड़ों की सौगात

निवेशकों के लिए नीतियों में बदलाव को तैयार

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों (Industrialists) से आग्रह किया कि वे मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल, एग्री-बेस्ड इंडस्ट्री, इंजीनियरिंग, स्टील प्रोसेसिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और आईटी जैसे क्षेत्रों में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश न केवल निवेश के लिए, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे एयर एंबुलेंस सेवा और राहगीर सेवा योजना के लिए भी जाना जा रहा है, जिनकी उद्योगपतियों ने सराहना की।

Pic Social Media

इन उद्योगपतियों से हुई मुलाकात

सीएम यादव ने वर्धमान ग्रुप के एमडी नीरज जैन, राल्सन इंडिया लिमिटेड के चेयरमेन संजीव पहवा, कंगारू इंडस्ट्रीज के एमडी अंबरीश जैन, टीके स्टील रोलिंग मिल्स के एमडी लोकेश जैन, रजनीश इंडस्ट्रीज के निदेशक राहुल आहूजा, फार्मपार्ट्स कंपनी के उपाध्यक्ष जे.एस. भोगल, सीआईसीयू के अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा, और कमल (सरजवन होजरी) के प्रतिनिधि सुदर्शन जैन व अरुण जैन सहित कई उद्योगपतियों से मुलाकात की।

ये भी पढ़ेंः MP News: सिंगरौली को मिली 503 करोड़ की विकास परियोजनाएं, रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को मिलेगा ‘शगुन’

उद्योगपतियों ने की सीएम की तारीफ

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि मध्यप्रदेश में बिजली की दरें प्रतिस्पर्धी हैं, और नियमों को निवेशक-अनुकूल बनाया जा रहा है। सोलर और पावर सेक्टर में बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, और पर्यावरणीय मंजूरी में देरी होने पर सरकार शीघ्र समाधान के लिए प्रयास करेगी। उद्योगपतियों ने सीएम की नीति स्पष्टता, त्वरित निर्णय क्षमता और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश के सबसे भरोसेमंद और निवेश-योग्य राज्यों में शुमार हो गया है।