MP News

MP News: CM मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया, बोले- ‘गीता हर बच्चे के बैग में होनी चाहिए’

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित दशहरा मैदान में सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरुआत हुई।

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित ऐतिहासिक दशहरा मैदान में आज सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 (International Geeta Mahotsav-2025) का भव्य शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने स्वयं मंच पर पहुंचकर पंडितों द्वारा किए जा रहे गीता पाठ के बीच दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर संत रंगनाथाचार्य महाराज का विशेष रूप से उपस्थित रहे।

‘गीता हर बच्चे के बैग में होनी चाहिए’- सीएम डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने अपने संबोधन में गीता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवद्गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का प्रैक्टिकल ज्ञान देने वाली अमर पुस्तक है। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘यह वो किताब है जिससे व्यावहारिक ज्ञान मिलता है। गीता हर बच्चे के बैग में होनी चाहिए।’ सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के पाठ्यक्रम में गीता को विशेष महत्व दिया है ताकि नई पीढ़ी संस्कारवान और कर्तव्यनिष्ठ बने।

श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता से दिया समता का संदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने श्रीकृष्ण और सुदामा की बाल सखा की कहानी का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों ने एक ही गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण की थी। इससे स्पष्ट होता है कि प्राचीन भारत में अमीर-गरीब का कोई भेदभाव नहीं था। उन्होंने इसे आज के विद्यार्थियों के लिए बड़ा सबक बताया और कहा कि गीता हमें समानता, कर्तव्य और नैतिकता का यही पाठ पढ़ाती है।

ये भी पढ़ेंः MP News: उज्जैन को मिला अपना आकाशवाणी केंद्र, CM मोहन यादव ने किया भव्य शुभारंभ

तीन शहरों में एक दिनभर गीता जयंती की धूम

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सुबह उज्जैन के बाद दोपहर में भोपाल में भी गीता महोत्सव में शामिल होंगे और शाम को इंदौर में नवनिर्मित गीता भवन का लोकार्पण करेंगे। इस तरह एक ही दिन में तीन प्रमुख शहरों में गीता जयंती को भव्य बनाने का संकल्प उनकी सरकार की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सांस्कृतिक शामों से सजा तीन दिवसीय महोत्सव

1 से 3 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में हर शाम दशहरा मैदान भक्ति रस में डूबेगा। सोमवार शाम बॉलीवुड अभिनेता पुनीत इस्सर के निर्देशन में ‘जय श्रीकृष्ण-गीता सार’ नृत्य-नाटिका होगी। मंगलवार को दिल्ली की कलाकार वैष्णवी शर्मा और मोहित शेवानी ‘कृष्णायन’ प्रस्तुत करेंगे, जबकि अंतिम दिन सलाउद्दीन पाशा ‘गीता ऑन व्हील्स’ के साथ समापन करेंगे। साथ ही ‘माधव दर्शनम’ नाम से लघु चित्र शैलियों में गीता-चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

ये भी पढ़ेंः MP News: एमपी के इस थाने को DGP-IGP रैंकिंग में मिला 9वां स्थान, CM मोहन यादव ने जताई खुशी

‘गीता जीवन जीने की कला सिखाती है’

वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने कहा कि सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) के मार्गदर्शन में यह महोत्सव पूरे मध्य प्रदेश में ज्ञान, कर्तव्य, अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश लेकर आया है। गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन दर्शन है और इस आयोजन से समाज में नई चेतना का संचार होगा।