MP News

MP News: CM मोहन यादव ने मऊगंज को दी ढे़रों सौगात, विपक्ष पर भी साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

मध्यप्रदेश
Spread the love

MP News: CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर बोला हमला, बोले-आओ हम दिखाएं विकास

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने प्रदेश के मऊगंज जिले को बड़ी सौगात दे दी है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव सरसी आइलैंड (Sarcee Island) पर बने रिसॉर्ट और पर्यटन सेंटर का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान राज्य के मुखिया मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। मंच से संबोधन करने के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ये जो पखवाड़ा चल रहा है, इसको जन कल्याण परे नाम दिया है। यह पखवाड़ा 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने विपक्षी दल कांग्रेस पर जुमानी हमला भी बोला।

ये भी पढ़ेंः MP News: अलीराजपुर के 169 गांवों को CM मोहन यादव का तोहफा, करोड़ों के प्रोजेक्ट का हुआ शिलान्यास

सीएम ने कहा कि जब हम अपने देवी देवताओं की जय-जय कार करते हैं जब हम गीता जयंती मनाने हैं, जब हम भगवान श्री कृष्ण की जय जय कार करते हैं तब हमारे विरोधी कहते हैं कि भगवान की जय जय कार क्यों करते हो। विपक्षियों के पेट में दर्द होने लगता है। इनके छातियों सांप लोटता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि एक बार नहीं सौ बार तुम चिल्लाते रहो, हम बोलते रहेंगे जय जय श्री राम। ये कहते हैं कि धर्म की जय क्यों बोलते हो। अरे मैं पूछता हूं धर्म की जय नहीं तो क्या अधर्म की जय बोलें। अरे इन्होंने तो कभी बोला नहीं हम बोलते हैं तो इनको दर्द होता है।

ये भी पढ़ेंः CM Mohan Yadav ने सरकार की पहली वर्षगाठं को लेकर पेश किया रिपोर्ट कार्ड, बोले ये अहम बातें

आओ, हम दिखाएंगे कहां हुआ है विकास-सीएम मोहन यादव

सीएम ने आगे कहा कि यह बड़े ही दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा कि जब हम सनातन के मार्ग पर चलना चाहते हैं तो विरोधियों के मन में सनातन के नाम से उनके मन में दूसरा भाव आने लगता है। वोट तो सबकी आपकी चाहते हैं लेकिन इस देश की जय बोलने के बजाय वो अपनी जड़ों की किसी और देश से क्यों जोड़ना चाहते हैं। आज नहीं तो कल ये वाकई नकारे जाएंगे। सीएम ने कहा कि इनके साथ पूरा देश खड़े होने वाला नहीं है। यह देश ने निश्चय कर लिया है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आपको जनता अच्छे से जान गई है आज जब हम विकास की बात करते हैं तो ये कहते है कि कहां हुआ है विकास। मैं देखना जाउंगा। अरे आओ हम दिखाएं आपको कि कहा हुआ है विकास। ये मऊगंज उदहारण है।

मऊगंज को मिली ये सौगातें

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 5041 करोड़ की सीतापुर-हनुमना लिफ्ट इरिगेशन परियोजना (Sitapur-Hanumana Lift Irrigation Project) का शिलान्यास किया। इस परियोजना से मऊगंज (Mauganj) जिले के 400 से ज्यादा गांवों में सिंचाई हो सकेगी। समारोह में 5175 करोड़ रुपए के 57 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी हुआ। सीएम मोहन यादव ने खटखरी को नगर परिषद बनाने, दो सड़कों के उन्नयन, देवतालाब महाविद्यालय में 5 करोड़ रुपए की लागत से स्टेडियम के निर्माण, हनुमना में सिविल अस्पताल बनाने और देवतालाब शिव मंदिर में 5 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जनकल्याण पर्व के अंतर्गत जिला मऊगंज में आयोजित कार्यक्रम में ₹5175 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किए।

Pic Social media

सीएम ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी मांग पूरी की जाएगी। जन कल्याण अभियान में 16,100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की कार्ययोजना पूरे प्रदेश के लिए बनाई गई है। इनमें से अकेले मऊगंज जिले को 5041 करोड़ रुपए की सौगात मिली है। राज्यभर का विकास तेजी हो रही है। आज ही बाणसागर बांध के बीच स्थित मनोरम सरसी टापू का लोकार्पण हुआ है। इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी रफ्तार मिलेगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश को दो नदी जोड़ों परियोजनाओं के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी देकर किसानों को बहुत बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी सच्चे अर्थों में आधुनिक भागीरथ हैं।