Potato

Potato: बाज़ार में नक़ली आलू से बचके..किडनी-लिवर सब होगा फेल!

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश दिल्ली NCR
Spread the love

Potato: बाजार में बिक रहा है नकली आलू…हो जाइए सावधान

Potato: अगर आप भी आलू के शौकीन हैं तो जरा सावधान हो जाइए। आपको बता दें कि आए दिन नकली पनीर, दूध, मेवा बिकने की खबर सामने आती ही रहती है लेकिन अब आलू (Potato) भी नकली बेचा जा रहा है। सुनकर आपको भरोसा नहीं होगा, लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है। फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) ने इसका खुलासा किया है। नकली आलू को केमिकल (Chemical) से पकाकर और रंग में रंगकर बेचा जा रहा है। पिछले दिनों FSDA ने उत्तर प्रदेश के बलिया में 21 क्विंटल नकली आलू जब्त किया था।

ये भी पढ़ेंः Home Loan: होम लोन लेने वाले ये काम की ख़बर पढ़ लीजिए

Pic Social Media

इसे खाने से न केवल लिवर-किडनी (Liver-Kidney) खराब होने का खतरा रहता है, बल्कि कैंसर (Cancer) का भी खतरा रहता है। सफेद आलू को लाल रंग से डाई करके ऊंचे दाम पर बाजारों में बेचा जा रहा है। पुराने और खराब हो गए आलू को कृत्रिम रंगों से रंग कर और केमिकल (Chemical) का प्रयोग कर नए आलू जैसा बनाया जाता है और फिर इसे बेचा जाता है। नकली आलू को पहचाने के लिए आप फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Food Safety and Standards Authority of India) के बताए तरीकों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…
क्या है नकली आलू ?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

FSSAI के अनुसार आलू को जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड (Calcium Carbide) का प्रयोग किया जाता है। इसमें आर्सेनिक और फॉस्फोरस मौजूद होते हैं। इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) के मुताबिक अगर आर्सेनिक पीने के पानी के अंदर मौजूद है तो भी कैंसर पैदा कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अगर कोई लंबे समय तक नकली आलू का सेवन करता है तो ब्लैडर और फेफड़ों के कैंसर होने का उसे खतरा रहता है।

जानिए क्या होता है नकली आलू खाने से

नकली आलू खाने से हमारी शरीर को बहुत नुकसान होता है। इसका कारण है कि आलू को लाल डाई से रंगा जा रहा है। जिसमें Red 40 नाम की डाई का प्रयोग किया जाता है। इसके कारण नकली आलू खाने से ज्यादा प्यास लगती है। इसे खाने से लोगों को कमजोरी भी महसूस होने लगती है। इससे खूनी दस्ती, सीने में जलन, उल्टी, डायरिया भी होने का डर रहता है।

ये भी पढ़ेंः Car Challan: गाड़ियों पर ब्राह्मण, जाट लिखवाने वाले..यहां आपका इंतजार हो रहा है!

कैसे करें नकली आलू की पहचान

​FSSAI के अनुसार नकली आलू को पहचानने के लिए आप उसे सबसे पहले ध्यान से देखें। अगर इसकी स्किन पर काले धब्बे या असामान्य रंगत है तो यह केमिकल से पकाया हो सकता है। इसके साथ ही ये भी ध्यान दें कि कहीं आलू की रंगत हरी तो नहीं है। या फिर इसमें किसी तरह की कोई गंध तो नहीं आ रही है। आलू को खरीदते समय उसे हल्का-सा मसलें। अगर आलू रंग छोड़ने लगता है, तो यह नकली हो सकता है।