MP News: चारों ओर हो तेजी से हो रहा है विकास, जल्द ही बदल जाएगी महाकाल नगरी की सूरत: CM मोहन यादव
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को बड़ी सौगात दे दी है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) को बड़ी सौगातें दीं। उज्जैन में सीएम ने 26 औद्योगिक इकाइयों (Industrial Units) के भूमि पूजन किए। साथ ही उन्होंने कुछ विकासकार्यों का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज का कार्यक्रम बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस नगरी पर परमात्मा का विशेष आशीष है। उज्जैन का काल हर युग में रहा है। उन्होंने बताया कि औद्योगिकीकरण की दृष्टि से हमने संभागीय कार्यक्रमों की शुरुआत भी इसी शहर से की थी। परमात्मा के आशीर्वाद से हमने 8 सफल रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (Regional Industry Conclave) की हैं। सबसे ज्यादा निवेश विक्रम उद्योगपुरी, उज्जैन और ताजपुर को ही मिला है।
ये भी पढ़ेंः CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव की चाय बेचने वाली अनसुनी कहानी
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि आज मेसर्स रेल्शंन, मेसर्स कैंडीटॉय, जेएसके फूड्स, मेसर्स टीआर, मेसर्स विसरा इंडस्ट्री ताजपुर, अलीशा फूड प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स महाकाल इंडस्ट्री समित (M/s Mahakal Industry Samiti) 26 औद्योगिक ईकाइयों का भूमि-पूजन किया गया है। इसमें एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी शामिल है। देवास में मेटल्स का कारखाना खुलने जा रहा है। इस कारखाने से 1600 लोगों को नौकरी मिलेगी। नागदा में भी एक फैक्ट्री खुलेगी। उज्जैन में 25 और देवास-नागदा में एक-एक औद्योगिक इकाई का भूमि-पूजन हो गया है।
हमारी सरकार जो कहती है, वो करती है-सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार संकल्प पूरे करने के लिए जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने एक महीने में औद्योगिक विकास के लिए 1500 एकड़ जमीन का आवंटन किया। हमने जो कहा वो करके दिखाया। आज 5 से 8 साल पुराने वायदे भी पूरे किए जा रहे हैं। सिंगल क्लिक के जरिए से 73 औद्योगिक इकाइयों को 441 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता राशि भी उद्योगों को ट्रांसफर की गई है। मध्य प्रदेश सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि व्यापार वचन से होता है। हम किसी का बकाया नहीं रखेंगे। किसी व्यापारी का अगर 1 रुपया अगर है तो उसे भी सिंगल क्लिक के जरिए डालेंगे।
ये भी पढे़ंः MP: CM मोहन यादव जामसांवली हनुमान मंदिर में किए दर्शन-पूजन, हनुमान लोक को लेकर किए बड़ा ऐलान

चारों ओर हो तेजी से हो रहा है विकास
उन्होंने कहा कि इस समय बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में उद्योग मेला चल रहा है। शहर में जगह-जगह विकास काम तेजी से हो रहे हैं। यहां आईटी पार्क तैयार हो रहा है। हम झाबुआ में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहे हैं। प्रदेश में पहली बार विक्रम विश्वविद्यालय में डेयरी का कोर्स शुरू कर रहे हैं। हमें प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाना है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि साल 1980 में उज्जैन में मात्र 2 होटल थीं, आज समय बदला है। आज धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। आज हालात यह हैं कि लोगों ने अपने घरों में होम स्टे की शुरुआत की है। महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 7 करोड़ हो गई है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
औद्योगिकीकरण में नंबर-1 होगा प्रदेश
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि गुजरात के ब्रांड अमूल ने उज्जैन में प्लांट लगाकर मिल्क प्रोडक्ट्स बनाना शुरू कर दिया है। अब प्रदेश दूध उत्पादन में भी अग्रणी होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश को कृषि उद्योग और औद्योगिकीकरण के मामले में नंबर-1 बनाना है। मध्य सरकार ने इस साल को उद्योग वर्ष घोषित किया है। पूरे साल औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
सिंहस्थ में किसी को नहीं होगी परेशानी
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1 लाख 52 हजार रुपए हो चुकी है। इस साल सरकार ने बजट को 15% बढ़ाकर 4 लाख 21 हजार करोड़ किया है। भव्य सिंहस्थ के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू हैं, इस बार ऐसी तैयारियां की जा रही हैं कि जो एक बार उज्जैन आएगा, उसकी बार-बार यहां आने की इच्छा होगी। सिंहस्थ में किसी को समस्या न हो, इसके लिए सारे प्रबंध किए जा रहे हैं।

