MP News: सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, CM मोहन यादव ने दी अहम जानकारी
MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ी बात कह दी है। सीएम डॉ. यादव ने प्रदेश सरकारी कर्मचारियों को प्रदेश का मूल आधार स्तंभ बताते हुए उनका बराबर ध्यान रखने की बात कही है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने विकास के साथ जनहितैषी कार्यों को लेकर आगे बढ़ने की भी बात कही है।
ये भी पढ़ेंः MP News: विपक्ष पर बरसे CM मोहन यादव, बोले मुस्लिमों के लिए कभी कुछ नहीं किया
सीएम मोहन यादव ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हमारी सरकार विकास के साथ जनहितैषी कार्यों को लेकर आगे बढ़ रही है। ऐसे में प्रदेश के मूल आधारस्तम्भ अधिकारियों-कर्मचारियों के पुराने भत्तों की राशि बढ़ाने का जो बड़ा निर्णय था। हमने इसी बजट में इस दिशा में कार्य किया और करीब 1500 करोड़ साल का व्यय भार हम पर बढ़ेगा, लेकिन कुशल वित्तीय प्रबंधन के बल पर हम सभी क्षेत्रों में कार्यरत अपने कर्मचारियों का बराबर ध्यान रखेंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्मचारियों के भत्ते में की बढ़ोत्तरी- सीएम
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि- मुझे इस बात की खुशी है कि हमारी सरकार जनहितैषी कामों को आगे लेकर चल रही है। यही कारण है कि अधिकारी कर्मचारियों के मूल वेतन भत्ते बढ़ाने का फैसला लिया गया। वे अधिकारी कर्मचारी जिनका बीते कई सालों से भत्ते (Allowance) की राशि बढ़ाने का फैसला पेडिंग था। हम एक जुट होकर एकता के साथ चलेंगे उसी भावना के अनुरूप ये निर्णय लिया गया। कई जनहितैषी निर्णय लिए गए जिसमें एक रुपया भी टैक्स नहीं लगाया। सरकार सब दिशा में समान रूप से अपने टारगेट पूरे कर रही है।
ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
13 साल बाद बढ़े मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के भत्ते
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस फैसले से सभी कर्मचारी खुश हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में पिछले 13 सालों से कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी। जिसको लेकर काफी समय से कर्मचारी मांग कर रहे थे। कर्मचारियों की मांगो को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है।

