Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इन 12 मेट्रो स्टेशनों में पार्किंग को लेकर अच्छी खबर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida के 12 मेट्रो स्टेशनों में पार्किंग की समस्या होगी खत्म, जानिए क्या है पूरी योजना

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से मेट्रो पकड़ने वाले लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है। आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशन (Aqua Line Metro Station) से मेट्रो पकड़ने वाले लोगों को पार्किंग की समस्या नहीं होगी। एक्वा लाइन मेट्रो के 12 और स्टेशनों पर पार्किंग (Parking) शुरू की जाएगी। इसके लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इनके लिए अगले सप्ताह टेंडर जारी कर दिया जाएगा। कुछ दिन पहले ही नए सिरे से 4 स्टेशन पर पार्किंग शुरू करने के लिए एजेंसी का का चयन किया गया है। अभी सेक्टर 51 और अल्फा-1 पर पार्किंग शुरू हुई है, वहीं 142 और 146 स्टेशन पर जल्द पार्किंग शुरू होगी।
ये भी पढे़ंः Noida News: नोएडा से हरिद्वार-देहरादून के लिए डायरेक्ट बस..इतना होगा किराया

Pic Social Media

एनएमआरसी (NMRC) के अधिकारियों के मुताबिक इस एक्वा लाइन (Aqua Line) पर 21 स्टेशन हैं। इनमें से 16 स्टेशन पर पार्किंग शुरू करने की योजना बनाई गई थी। बाकी बचे 5 स्टेशनों पर काफी कम संख्या में लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में संबंधित स्टेशनों पर पार्किंग शुरू करने की योजना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार कुछ ही दिन पहले सेक्टर-51, 142, अल्फा वन और 146 स्टेशन पर पार्किंग शुरू की गई है। इन जगह डिजिटल बूम बैरियर समेत दूसरी चीजें लगाई गई हैं। एंड्रॉयड बेस मोबाइल ऐप भी जल्द शुरू किया जाएगा। इन जगह ऑटोमेटिक बैरियर (Automatic Barrier) के पास पहुंचने पर आने-जाने का समय नजर आएगा। पार्किंग चार्ज का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इसके साथ ही नकद से भुगतान का विकल्प रहेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अधिकारियों के मुताबिक अब इस लाइन के 12 स्टेशनों पर पार्किंग शुरू करने के लिए अगले सप्ताह फिर से टेंडर जारी किया जाएगा। पिछली बार जारी किए गए टेंडर में एजेंसियां नहीं आई थीं। अधिकारियों ने कहा कि इस लाइन पर धीरे-धीरे राइडरशिप बढ़ती जा रही है। इसके कारण से दूसरे स्टेशनों पर भी पार्किंग की जरूरत होती जा रही है।

ये भी पढे़ंः Supertech इकोविलेज-3 में धू धू कर जली कार..मेंटनेंस स्टाफ ने टाला बड़ा हादसा

Pic Social Media

1 हजार से भी ज्यादा वाहन खड़े हो सकेंगे

अल्फा वन मेट्रो स्टेशन (Alpha One Metro Station) पर ही वाहनों के लिए बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। यहां पर एक हजार से ज्यादा वाहन पार्क हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि अल्फा वन मेट्रो स्टेशन पर काफी संख्या में लोग आते-जाते हैं। यहां पर पार्किंग बन जाने से मेट्रो स्टेशन के साथ ही आसपास आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने में आसानी होगी। गौरतलब है कि एक्वा लाइन के 10 मेट्रो स्टेशनों को को-ब्रांडिंग के तहत देने के लिए योजना भी लाई जाएगी। कोई भी संस्था या कंपनी मेट्रो स्टेशन के नाम के साथ अपना नाम जोड़ सकती है।