Noida-ग्रेटर नोएडा में डेंगू के 400 से ज्यादा मरीज.. हॉस्पिटल में बेड फुल!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा हेल्थ & ब्यूटी

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Noida News: वैसे डेंगू(Dengue) का कहर हर साल देखने को मिलता है लेकिन इस बार अकेले नोएडा-ग्रेटर नोएडा में डेंगू के 400 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। सबसे बदतर हालात सरकारी अस्पतालों की है। लोगों को चाहकर भी बेड नहीं मिल पा रहा है। मरीज के परिजन प्लेटलेट्स के लिए इधर उधर धक्के खाते घूम रहे हैं। प्लेटलेट्स की व्यवस्था नहीं होने के कारण पेशेंट्स को निजी ब्लड बैंकों का सहारा लेना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: Skin Care Tips: 5 आदतों से Skin हो जाती है डैमेज..समय रहते करें कंट्रोल जरूरी

PIC-Social media

ये भी पढ़ें: ये सब्जी खाईए..कैंसर कभी भी पास नहीं फटकेगा!

जिला अस्पताल में ज्यादातर डेंगू के पेशेंट्स ही भर्ती हो रहे हैं। वहीं, प्राइवेट हॉस्पिटल में भी यही हाल हो रखा है। इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग को लगता है कोई लेना देना नहीं है। रोटरी ब्लड बैंक के मुताबिक, लोग रोजाना 25 से 30 यूनिट प्लेटलेट्स ले रहे हैं। इसके अलावा जो अन्य प्राइवेट ब्लड बैंक हैं उनके आंकड़े जोड़ दिया जाए तो नोएडा में ही 50 से लेकर के 60 यूनिट प्लेटलेट्स की सेल हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 10 हजार प्लेटलेट्स के बचे रहने पर ही प्लेटलेट्स चढ़ाई जाती है। ऐसे में शहर के हॉस्पिटल्स में गंभीर पेशेंट्स की संख्या का अंदाजा आप लगा सकते हैं। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में 24 साल की लड़की के लिए प्लेटलेट्स ढूंढते हुए सतबीर यादव बताते हैं कि डॉक्टरों ने बेटी की 13 हजार प्लेटलेट्स बताई है। प्लेटलेट्स, कहां मिलेगी इसकी जानकारी नहीं है। आसपास के लोगों से बातचीत करने पर रोटरी ब्लड बैंक का नाम पता चला। अब वहीं से कुछ व्यवस्था करेंगे।

400 के पार पहुंच चुकी है मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में डेंगू पॉजिटिव पेशेंट्स की संख्या बढ़कर 400 के पार चली गई है। वहीं, एक पेशेंट्स की भी मौत अबतक हो चुकी है।

शुक्रवार को जिले में डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला है, ये राहत की बात है। दूसरी ओर लार्वा के मिलने पर बिल्डर सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों के खिलाफ अबतक 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस भी भेजा जा चुका है। इसके अलावा डेंगू से गंभीर पेशेंट्स की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi