Missile: भारत ने एक बड़ी ऐतिहासिक सफलता हासिल की है- देश ने ट्रेन से मिसाइल दागने का सफल परीक्षण किया।
Missile: भारत ने एक बड़ी ऐतिहासिक सफलता हासिल की है- देश ने ट्रेन से मिसाइल (Missile From Train) दागने का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और इसे डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने इंटरमीडिएट रेंज की अग्नि-प्राइम मिसाइल (Agni-Prime missile) पर किया। मिसाइल को रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से छोड़ा गया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। इसे अगली पीढ़ी की मिसाइल बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?
रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से पहली बार सफलता
यह पहली बार है जब रेल लॉन्चर (Rail Launcher) से किसी मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ है। डिफेंस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम देश की सामरिक क्षमताओं में मील का पत्थर साबित होगा। इस परीक्षण के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास रेल प्रणाली से कैनिस्टराइज्ड मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता है। इसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्रांतिकारी प्रभाव पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
राजनाथ सिंह ने दी बधाई और जानकारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Minister Rajnath Singh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परीक्षण का वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया अपनी तरह का पहला प्रक्षेपण था। उन्होंने DRDO, स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) और सशस्त्र बलों को इसके सफल परीक्षण पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम बिना किसी पूर्व शर्त के देश के रेल नेटवर्क पर कहीं भी चल सकेगा, जिससे लॉन्च में समय कम लगेगा और दुश्मन की नज़र से बचना आसान होगा।

ये भी पढ़ेंः SBI Scholarship: SBI दे रहा है 20 लाख तक की स्कॉलरशिप, आवेदन की तारीख़ नोट कीजिए
अग्नि-प्राइम मिसाइल की विशेषताएं
अग्नि-प्राइम मिसाइल (Agni-Prime Missile) अगली पीढ़ी की उन्नत मिसाइल है, जो 1,000 से 2,000 किलोमीटर की रेंज तक मार करने में सक्षम है। यह दो स्टेप वाली कैनिस्टराइज्ड मिसाइल है, जो अग्नि सीरीज की अन्य मिसाइलों की तुलना में हल्की है। इसका नेविगेशन सिस्टम अत्याधुनिक है, जो दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। यह मिसाइल रडार से बचने की क्षमता रखती है और देश के किसी भी बॉर्डर पर रेल नेटवर्क के जरिए कम समय में पहुंचाई जा सकती है।
