पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी ज़ारी कर दी

पंजाब हरियाणा

Punjab News: राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा में भयकंर ठंड पड़ रही है। ठंड के साथ ही घना कोहरा भी लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। ठंड और कोहरा का पंजाब (Punjab) के कई जिलों में ऐसा असर की विजिबिलिटी (Visibility) बहुत ही कम है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ (Chandigarh) के लोगों को अभी कोल्ड वेव से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग (IMD) ने तीनों जगह 2 दिन पाला जमने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब में डिजास्टर मैनेजमेंट की ओर से लोगों को ठंड में बाहर न निकलने के मैसेज किये जा रहे हैं। चंडीगढ़ में सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब है। पंजाब के अमृतसर में कोहरे के कारण 7 फ्लाइट लेट और 1 कैंसिल हो गई है।
ये भी पढ़ेंः 21 जनवरी को चंडीगढ़ में AAP की पब्लिक मीटिंग..CM केजरीवाल और CM मान होंगे शामिल

Pic Social Media

हरियाणा में 17 जिलों में घना कोहरा आज रहा। जिसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखीदादरी शामिल है।

कुछ ऐसा ही पंजाब के पटियाला में विजिबिलिटी 25 मीटर रिकार्ड की गई। इसी प्रकार अमृतसर में विजिबिलिटी 50 मीटर रही। यहां 14 जिलों में मौसम ज्यादा खराब बना हुआ है। जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, मानसा, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में घनी कोहरा देखने को मिल रहा है।

अमृतसर में ये फ्लाइट प्रभावित

कोहरे ने अमृतसर से दिल्ली के बीच उड़ने वाली फ्लाइट्स पर भी अपना असर दिखाया है। मलेशिया से अमृतसर आने वाली फ्लाइट रद्द हो गई। दुबई की फ्लाइट आज फिर 3.40 घंटे लेट है, यह सुबह 11.30 बजे लैंड की। अमृतसर से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट आज समय से 2.30 घंटे लेट है, यह 10 बजे टेकऑफ की। दिल्ली जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट अमृतसर से 1.10 घंटे लेट है, यह सुबह 11.15 बजे टेकऑफ की। इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी समय से 1.35 घंटे लेट दोपहर 12.40 बजे टेकऑफ की।
पुणे से आने वाली फ्लाइट आज 1.05 मिनट लेट सुबह 6.21 बजे लैंड हुई। शिमला से आने वाली फ्लाइट भी अपने समय से 40 मिनट लेट 10.32 बजे अमृतसर में लैंड हुई।

इन ट्रेनों पर भी रहा असर


अमृतसर मुंबई पश्चिम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12926) 11 मिनट देरी से चल रही है।
अमृतसर- कटिहार एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15708) भी समय से 13 मिनट लेट चल रही है।
अमृतसर से इंदौर ट्रेन (ट्रेन नंबर 19326) 4 घंटे लेट चल रही है।
अमृतसर नई दिल्ली शताब्दी (ट्रेन नंबर 12014) समय से आधा घंटा लेट चल रही है।
अमृतसर-नंदेड़ सच्चखंड ट्रेन (ट्रेन नंबर 12716) समय से 12 घंटे लेट, शाम 5.30 बजे रवाना होगी।

प्रमुख शहरों का तापमान

चंडीगढ़ का तापमान आज 7 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय घनी धुंध छाएगी, लेकिन दोपहर धूप खिलेगी। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

अमृतसर में आज धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। हल्की धूप खिल सकती है, लेकिन वे कुछ समय के लिए राहत देगी। तापमान 5 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर में तापमान में बदलाव देखने को नहीं मिल रहा। आज का तापमान 5 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना में तापमान की बात करें तो दिन-रात के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आज का तापमान 6 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।