Apple

Apple: आज लॉन्च होगा एप्पल iPhone 17, जानिए क्या होगी ख़ासियत?

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

AirPods Pro 3 और Apple Watch 11 की भी होगी लॉन्चिंग

Apple: एप्पल आज 9 सितंबर 2025 को अपने वार्षिक ‘ऑव ड्रॉपिंग’ इवेंट में iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में iPhone 17 iPhone 17 Air iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। इसके साथ ही AirPods Pro 3 और एप्पल वॉच सीरीज़ 11 की भी लॉन्चिंग होगी। सभी डिवाइस iOS 26 और watchOS 26 के साथ आएंगे, जिसमें नया लिक्विड ग्लास इंटरफेस मिलेगा। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social media

iPhone 17 सीरीज डिजाइन और डिस्प्ले में बड़ा बदलाव

iPhone 17 सीरीज में डिजाइन के मामले में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। iPhone 17 Pro में पहली बार एल्यूमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल होगा, जो पहले के टाइटेनियम और स्टेनलेस स्टील फ्रेम्स से अलग है। इसमें रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ ग्लास और एल्यूमीनियम फिनिश बैक मिलेगा। डिस्प्ले में मैट फिनिश वाला LTPO OLED होगा, जिसमें नैनो-टेक्सचर कोटिंग होगी। यह कोटिंग सूरज की रोशनी में चमक को कम करेगी और स्क्रैच रेजिस्टेंस को बढ़ाएगी। साथ ही, डायनामिक आइलैंड का साइज भी छोटा होगा।

कैमरा 8x ऑप्टिकल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग

iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल्स में 24MP का फ्रंट कैमरा होगा। Pro मॉडल्स में 48MP टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जो 3.5x से 8x ऑप्टिकल जूम देगा। सभी तीन रियर कैमरे 48MP के होंगे, और पहली बार Pro मॉडल्स में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। एक खास फीचर यह होगा कि यूजर्स फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।

परफॉर्मेंस A19 Pro चिप और 12GB रैम

iPhone 17 सीरीज में A19 और A19 Pro चिप्स का इस्तेमाल होगा, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI टास्क्स को तेज और पावर-एफिशिएंट बनाएंगे। Pro मॉडल्स में रैम को 8GB से बढ़ाकर 12GB किया जाएगा, जिससे एप्पल इंटेलिजेंस और मल्टीटास्किंग और स्मूथ होगी। इसके अलावा, नया कूलिंग सिस्टम गेमिंग और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन को ठंडा रखेगा।

बेहतर चार्जिंग और वाई-फाई 7

iPhone 17 और Pro Max में 5000mAh से ज्यादा की बैटरी हो सकती है। यह 35W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के जरिए AirPods और Apple Watch को चार्ज किया जा सकेगा। साथ ही, एपल की नई वाई-फाई 7 चिप 40Gb/s तक की स्पीड और कम लेटेंसी देगी, जिससे स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा।

Pic Social Media

AirPods Pro 3 हेल्थ ट्रैकिंग के साथ नया डिजाइन

AirPods Pro 3 में हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिल सकते हैं, जो पहले Beats Powerbeats Pro 2 में ऑप्टिकल सेंसर के साथ पेश किए गए थे। इसके अलावा, नया H3 चिप बेहतर साउंड क्वालिटी, एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और ट्रांसपेरेंसी मोड प्रदान करेगा। AirPods Pro 3 में रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर भी हो सकता है, जो बातचीत को आसान बनाएगा।

Pic Social Media

Apple Watch Series 11 नई चिप और हेल्थ फीचर्स

Apple Watch Series 11 में नया S11 चिप और 5G RedCap कनेक्टिविटी मिल सकती है, जो तेज और विश्वसनीय डेटा स्पीड देगी। इसमें ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और स्लीप एपनिया डिटेक्शन जैसे हेल्थ फीचर्स की उम्मीद है। डिस्प्ले ब्राइटनेस में सुधार और watchOS 26 के साथ नए फीचर्स जैसे रिस्ट फ्लिक जेस्चर और AI-पावर्ड वर्कआउट बडी भी मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Aadhar: Whatsapp के जरिये ऑनलाइन डाउनलोड करें आधार, ये रहे स्टेप्स

भारत में iPhone 17 की अनुमानित कीमत

iPhone 17: 89,990 रुपये।

iPhone 17 Air: 99,990 रुपये।

iPhone 17 Pro: 1,24,990 रुपये।

iPhone 17 Pro Max: 1,64,990 रुपये।

यदि ये कीमतें सही होती हैं, तो iPhone 17 Pro Max भारत का अब तक का सबसे महंगा iPhone होगा। ऑफिशियल कीमतों की घोषणा इवेंट में होगी।

पुराने मॉडल्स बंद होने की संभावना

एप्पल हर साल नए iPhone लॉन्च के बाद कुछ पुराने मॉडल्स को बंद करता है, खासकर Pro मॉडल्स। iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के बाद iPhone 15 Pro और Pro Max जैसे मॉडल्स बंद हो सकते हैं। इसके अलावा, 5-7 साल पुराने मॉडल्स भी बंद हो सकते हैं, हालांकि ये फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर स्टॉक खत्म होने तक बिकेंगे।

भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग

एप्पल ने 2017 में iPhone SE के साथ भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। इसके तीन पार्टनर फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन भारत में iPhone 11, 12, 13, 14, 15 और 16 का उत्पादन कर चुके हैं। फॉक्सकॉन का प्लांट चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में है।

ये भी पढ़ेंः Tesla: भारत में टेस्ला की पहली कार डिलीवर, जानिए किसने ख़रीदी और कितनी है कीमत?

Pic Social Media

कैसे देखें Apple iPhone 17 लॉन्च इवेंट?

‘ऑव ड्रॉपिंग’ इवेंट को एप्पल की वेबसाइट, एप्पल टीवी (Apple TV) ऐप और ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। यह इवेंट नए डिज़ाइन, एप्पल इंटेलिजेंस और हेल्थ फीचर्स के साथ प्रीमियम डिवाइसेज की शुरुआत का गवाह बनेगा।