Media: डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय पत्रकार मोनाली पांडेय ने जागरण न्यू मीडिया (Jagran New Media) में बतौर प्रोड्यूसर नई जिम्मेदारी संभाल ली है।
मोनाली पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्ष से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वे जी मीडिया, अमर उजाला और प्रमुख समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) के साथ कार्य कर चुकी हैं, जहां उन्होंने डिजिटल और न्यूज़ कंटेंट के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अपनी सेवाएं दीं।
शैक्षणिक रूप से भी मोनाली पांडेय ने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की है। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है।
