Automobile platform Power on Wheels is looking for a videographer and female anchor

Media Jobs: ऑटोमोबाइल कंटेंट प्लेटफॉर्म में फीमेल एंकर्स के लिए वेकेंसी

TV जॉब्स
Spread the love

Media Jobs: ऑटोमोबाइल से जुड़े पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है। ऑटोमोबाइल कंटेंट प्लेटफॉर्म ‘Power on Wheel’ ने चैनल को विस्तार देने का फैसला लिया है। इसके लिए कंपनी को एक वीडियोग्राफर और एक फीमेल एंकर की तलाश है।   करीब 5.3 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर और 7.2 लाख फेसबुक फॉलोअर्स वाला ये प्लेटफॉर्म ऑटो इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें: Dainik Bhaskar: दैनिक भास्कर की डिजिटल टीम में वेकेंसी, ऐसे करें Apply

जारी जानकारी के अनुसार, वीडियोग्राफर/वीडियो एडिटर के लिए यह पूरी तरह ट्रैवल बेस्ड जॉब है, जिसमें लोकल ड्राइव से लेकर लंबी रोड ट्रिप्स तक शूटिंग करनी होगी। उम्मीदवार के अनुभव से ज्यादा उसके काम और विजुअल स्टोरीटेलिंग स्किल को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना शो-रील और एडिटिंग सैंपल भेजना होगा।

वहीं फीमेल एंकर के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकती हैं। इस भूमिका में ऑटो रिव्यू, वॉकअराउंड और ऑटो न्यूज प्रेजेंट करनी होगी। उम्मीदवार का कैमरे पर कॉन्फिडेंट, एनर्जेटिक होना और शूट के लिए ट्रैवल करने के लिए तैयार रहना जरूरी है।

इन पदों के लिए जॉब लोकेशन गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे, पोर्टफोलियो या शो-रील [email protected] पर भेज सकते हैं।