वेलेंटाइन वीक को बनाएं और भी खास, OTT पर अपने लवर के साथ जरूर देखें ये मूवीज

Trending एंटरटेनमेंट

Bollywood मूवी में शुरू से ही रोमांटिक मूवीज का बोलबाला रहा है। वहीं, रोमांटिक मूवीज में दिखाई देने वाले ऑनस्क्रीन कपल का लोगों ने खूब मनोरंजन किया है। कई सारी Bollywood movies तो अभी भी ऐसी हैं जिनकी केमिस्ट्री देखना लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं, अभी वेलेंटाइन वीक भी चल रहा है, ऐसे में आप अपने लव्ड अन के साथ इन मूवीज को देख कर अपने दिनों को खास बना सकते हैं।
ऐसी ही फिल्मों कि लिस्ट को हम आपके लिए ही लेकर के आए हैं:

आशिकी 2

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की ये मूवी रोमांटिक मूवीज की लिस्ट में सबसे टॉप में आने वाली फिल्मों में से एक है। आरोही और राहुल की लव स्टोरी को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। फिल्म में भरपूर रोमांस और कपल के बीच का प्यार आपको देखने को मिल जाएगा। फिल्म आशिकी 2 वहीं, आप Amazon Prime में भी देख सकते हैं।

2 स्टेट्स

2 स्टेट्स में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आई थी। इस मूवी में दर्शाया गया था कि Alia Bhatt और Arjun Kapoor कि कैसे मुलाकात एक ही कॉलेज में होती है। वहीं, दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं और शादी करने के लिए किस तरह से पेरेंट्स को राजी करते हैं। ये मूवी आप डिज्नी + हॉटस्टार में देख सकते हैं।

जब वी मेट

शाहिद कपूर और करीना कपूर खान की ये मूवी बॉलीवुड की रोमांटिक कल्ट फिल्मों लिस्ट में शामिल है। इस मूवी की कहानी किसी रोलकोस्टर राइड से कम नहीं है। ये फिल्म हंसाने और रुलाने दोनों में ही काफी ज्यादा कामयाब रही है। आप Jab We Met को नेटफ्लिक्स में देख सकते हैं।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” टॉप पर आती है। ये बॉलीवुड की सदाबहार मूवीज में से एक है। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी राज – सिमरन की जोड़ी को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था दर्शकों के द्वारा। इस मूवी को आप प्राइम वीडियो में देख सकते हैं।

हम आपके हैं कौन

फिल्म “हम आपके हैं कौन” भी रोमांटिक रिश्ते को दिखाने वाली एक बहुत सुंदर मूवी है। इस मूवी में निशा और प्रेम के रोमांस आपको बांधे रहेगा। Salman Khan और Madhuri Dixit की इस मूवी को आप वेलेंटाइन वीक में जी5 में देख सकते हैं।