Maharashtra Government

Maharashtra Government: विभागों का बंटवारा..शिंदे और अजित पवार को कौन सा विभाग मिला?

TOP स्टोरी Trending महाराष्ट्र राजनीति
Spread the love

Maharashtra Government: फडणवीस सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किसको क्या मिला

Maharashtra Government: महाराष्ट्र की नई सरकार में विभागों का बटवारा हो गया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में महायुति की सरकार के मंत्रियों की शपथ के बाद शनिवार यानी 21 दिसंबर को विभागों का भी बंटवारा हो गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंन्द्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) ने गृह विभाग अपने पास रखा है, तो वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy CM Eknath Shinde) को शहरी विकास जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Deputy CM Ajit Pawar) को वित्त विभाग सौंपा गया है।

ये भी पढ़ेंः Haryana: हरियाणा की बेरोजगार महिलाओं को मिला तोहफा, सैनी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Pic Social Media

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्रालय, विधि एवं न्याय, सामान्य प्रशासन, सूचना और प्रचार विभाग अपने पास रखा है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास, सार्वजनिक निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। डिप्टी सीएम अजित पवार को वित्त के साथ राज्य उत्पाद शुल्क मंत्रालय दिया गया है।

जानिए किसको कौन सा विभाग मिला

देवेंन्द्र फडणवीस सरकार (Devendra Fadnavis Government) में चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा, दादा भुसे को स्कूल शिक्षा विभाग, गणेश नाइक को वन मिला है। उदय सामंत को उद्योग, पंकजा मुंडे को पर्यावरण, माणिकराव कोकाटे को कृषि विभाग दिया गया है। इसके साथ ही गुलाब राव पाटिल को पेयजल और स्वच्छता, संजय राठौर को जल एवं भूमि सरंक्षण विभाग, शंभूराज देसाई को टूरिज्म, खनन विभाग सौंपा गया है।

इसके साथ ही धनंजय मुंडे को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और सिविल सप्लाइ एवं कंज्यूमर प्रोटेक्शन, आशीष शेलार को आईटी और संस्कृति विभाग, अशोक उइके को आदिवासी विकास दिया गया है। अदिति तटकरे को महिला एवं बाल विकास, जयकुमार गोरे को ग्रामीण विकास, संजय शिरसाट को मिला सामाजिक न्याय विभाग सौंपा गया है।

ये भी पढ़ेंः Maharashtra Cabinet Expansion: टीम फडणवीस की पूरी लिस्ट देखिए

Pic Social Media

इसी प्रकार माणिकराव कोकाटे को कृषि विभाग, हसन मुश्रीफ को मेडिकल एजुकेशन, सिविल सप्लाइ एवं कंज्यूमर प्रोटेक्शन विभाग, धनंजय मुंडे को खाद्य दिए। वहीं दत्तात्रय भरणे को खेल एवं युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और औकाफ, प्रताप सरनाईक को परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
आपको बता दें कि 15 दिसंबर को महायुति के 39 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 19, शिवसेना शिंदे गुट के 11 और एनसीपी अजित पवार गुट के नौ मंत्री शामिल थे।