Ludhiana: 20 जनवरी को जनरल हाउस की बैठक के बाद पार्षदों को दिलाई जाएगी शपथ
Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में नवनिर्वाचित पार्षदों (Newly Elected Councilors) का शपथ ग्रहण और मेयर चुनाव (Mayor Election) का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, जिसका आयोजन 20 जनवरी को किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी को जनरल हाउस (General House) की बैठक के बाद पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी और इस दौरान शहर को महिला मेयर भी मिलेगी। जनरल हाउस की बैठक गुरु नानक देव भवन (Guru Nanak Dev Bhawan) में आयोजित की जाएगी, जो सुबह 11 बजे शुरू होगी।
ये भी पढ़ेः Punjab के 13 कैडेट्स का एनडीए और अन्य रक्षा अकादमियों में हुआ चयन

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि मेयर (Mayor) के चुनाव में भाग लेने के लिए किसी पार्टी के पास 52 सीटें होनी चाहिए। सत्ताधारी पार्टी ने यह बहुमत प्राप्त कर लिया है। इस बीच, 3 कांग्रेस, 1 बीजेपी और 2 निर्दलीय उम्मीदवार ‘आप’ पार्टी में शामिल हो गए हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab: CM Mann ने दिल्ली में किया रोड शो, बोले- हम सर्वे नहीं सीधे सरकार में आते हैं
‘AAP’ पार्टी के पास 53 सीटें
अब ‘आप’ पार्टी (AAP Party) के पास 53 सीटें हैं, जबकि पहले उनकी संख्या 47 थी। मेयर चुनाव (Mayor Election) के दौरान विधायक भी वोट कर सकते हैं, जिससे उनकी सीटों की संख्या 54 हो गई थी। हालांकि, विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद अब आम आदमी पार्टी के पास 53 सीटें हैं, जबकि बहुमत के लिए 52 पार्षदों की आवश्यकता होती है।
