TIMES ग्रुप में फिर छंटनी..100 से ज्यादा लोगों को गुडबाय!

TV जॉब्स - एडमिशन

बड़ी ख़बर टाइम्स ग्रुप(TIMES GROUP) से आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टाइम्स ग्रुप के डिजिटल वेंचर टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड (TIL) से 100अधिक एम्प्लॉयीज की छंटनी हो गई है। आपको बता दें 6 महीने के अंदर टाइम्स ग्रुप में दूसरी सबसे बड़ी छंटनी है। अगस्त महीने में ही 100 एम्प्लॉयीज को कंपनी ने अचानक से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

सूत्रों के मुताबिक जिन एम्प्लॉयीज पर गाज़ गिराई गई है उसमें अलग-अलग वर्टिकल से लोग हैं, जिन्हें कथित तौर पर तीन महीने का सेवरेंस पैकेज (severance packages) दिया गया है। साथ ही उनकी ई-मेल आईडी भी तुरंत ब्लॉक कर दी गईं।

अंदरूनी सूत्रों का अनुमान है कि यह छंटनी टाइम्स ग्रुप के जैन बंधुओं के बीच विभाजन से पहले एक व्यापक एकीकरण प्रक्रिया (broader integration process) का हिस्सा है। हालांकि आधिकारिक रूप से कोई भी इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।